पन्ना की जेके सीमेंट फैक्ट्री में हादसा, दो मजदूरों की मौत की खबर, कई घायल

जेके सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह मजदूर रोजाना की तरह काम कर रहे थे। अचानक प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से का स्लैब गिर गया जिससे इस हादसे में कई मजदूर स्लैब के नीचे दब गए।
पन्ना की जेके सीमेंट फैक्ट्री में हादसा, दो मजदूरों की मौत की खबर, कई घायल
Published on

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन छत का स्लैब गिरने से कई मजदूर दब गए हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि बड़ी संख्या में मजदूर घायल हो गए हैं।

दरअसल, जेके सीमेंट फैक्ट्री पन्ना के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पगरा में स्थित है। जेके सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह मजदूर रोजाना की तरह काम कर रहे थे। अचानक प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से का स्लैब गिर गया जिससे इस हादसे में कई मजदूर स्लैब के नीचे दब गए। हालांकि यह हादसा कैसे हुआ इस बात की आधिकारिक तौर पर प्लांट के अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। फिलहाल स्लैब गिरने को ही हादसे की वजह बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। स्लैब के नीचे फंसे मजदूरों को बचाने के लिए मौके पर काम कर रहे लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही घटना की जानकारी प्रशासन को भी दी गई।

फिलहाल मौके पर राहत कार्य तेजी से चल रहा है और मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकाल कर अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल संयंत्र के अंदर जाने की किसी को भी अनुमति नहीं है।

बुंदेलखंड इलाके की बात करें तो यह इस क्षेत्र का दूसरा बड़ा सीमेंट प्लांट है। एक अन्य प्लांट दमोह जिले के नरसिंहगढ़ में स्थित है। पन्ना के इस सीमेंट प्लांट में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग काम करते है और मजदूर भी इसी इलाके के हैं।

(With inputs from IANS)

पन्ना की जेके सीमेंट फैक्ट्री में हादसा, दो मजदूरों की मौत की खबर, कई घायल
'नई दिल्ली से प्रयागराज का किराया 31000, जबकि नई दिल्ली से लंदन का किराया केवल 24000 रुपए', विमानन कंपनियों की लूट पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाई आवाज
पन्ना की जेके सीमेंट फैक्ट्री में हादसा, दो मजदूरों की मौत की खबर, कई घायल
ऐतिहासिक जीत— कौन हैं JNU के ये दलित शोधकर्ता जिनसे हारी महाराष्ट्र सरकार? SC/ST एक्ट के तहत मिलेगा ₹127 करोड़ मुआवजा!
पन्ना की जेके सीमेंट फैक्ट्री में हादसा, दो मजदूरों की मौत की खबर, कई घायल
स्त्रीलेखन और साम्प्रदायिकता: हंगामा है क्यों बरपा

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com