उत्तर प्रदेश में सही से नहीं चल रहा कानून का राज : मायावती

इससे पहले, मायावती ने मदरसों के खिलाफ योगी सरकार के एक्शन को लेकर निशाना साधा था।
मायावती ने चिंता जताते हुए कहा था कि प्रदेश के स्कूलों में 22 लाख बच्चों के एडमिशन में इस साल गिरावट आई है।
मायावती ने चिंता जताते हुए कहा था कि प्रदेश के स्कूलों में 22 लाख बच्चों के एडमिशन में इस साल गिरावट आई है।
Published on: 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने रविवार को यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून का राज सही से नहीं चल रहा है। बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "देश के विभिन्न राज्यों में से खासकर यूपी में सामंती व आपराधिक तत्वों का वर्चस्व होने से जातिवादी एवं सांप्रदायिक द्वेष, हिंसा, अन्याय-अत्याचार तथा लोगों को उजाड़ने आदि की कार्रवाइयों से यह साबित है कि यहां कानून का राज सही से नहीं चल रहा है।"

उन्होंने एक अन्य पोस्ट के जरिए यूपी पुलिस के नए डीजीपी के सामने आने वाली कई चुनौतियों को गिनाया। उन्होंने कहा, "ऐसे माहौल में यूपी पुलिस के नए प्रमुख के सामने राज्य में अपराध नियंत्रण व कानून का राज स्थापित करके सर्वसमाज के लोगों को उचित राहत पहुंचाने की बड़ी चुनौती है। राज्य सरकार व सत्ताधारी दल के लोगों को भी यूपी में कानून का राज स्थापित करने में हर प्रकार का सहयोग व सक्रियता जरूरी है।"

मायावती ने आगे कहा, "वैसे भी भारत के बहुआयामी विकास व यहां की विशाल आबादी की समग्र उन्नति में यूपी को देश की प्रगति की रीढ़ होना चाहिए, लेकिन इसके ग्रोथ इंजन बनकर उभरने के बजाय ज्यादातर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की बदहाली को लेकर निगेटिव चर्चाओं में रहना क्या यह जन व देशहित में उचित है?" इससे पहले, मायावती ने मदरसों के खिलाफ योगी सरकार के एक्शन को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मदरसों आदि की प्राइवेट व्यवस्था के विरुद्ध सरकार का रवैया सहयोग का होने के बजाय उन्हें अवैध बताकर बंद करने का होना बुनियादी शिक्षा की जरूरत को और कमजोर करने वाला गैरजरूरी और अनुचित है। उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि निजी मदरसों के प्रति सरकार अपना रवैया बदले तो बेहतर होगा। इसके साथ ही मायावती ने चिंता जताते हुए कहा था कि प्रदेश के स्कूलों में 22 लाख बच्चों के एडमिशन में इस साल गिरावट आई है। उन्होंने प्रदेश सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि शिक्षा के महत्व और जरूरत पर उचित ध्यान देना जरूरी है। (आईएएनएस)

मायावती ने चिंता जताते हुए कहा था कि प्रदेश के स्कूलों में 22 लाख बच्चों के एडमिशन में इस साल गिरावट आई है।
MP: ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद: पढ़िए जातीय टकराव की पूरी कहानी!
मायावती ने चिंता जताते हुए कहा था कि प्रदेश के स्कूलों में 22 लाख बच्चों के एडमिशन में इस साल गिरावट आई है।
POCSO मामलों में राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: पीड़ित के वयस्क होने पर क्रॉस-एग्जामिनेशन आसान, मुकदमों पर होगा ये असर

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें