सिर्फ भारत रत्न देने से नहीं, किसानों की मांगों को मानने से देश मजबूत होगा: राजीव यादव

सामाजिक कार्यकर्ता और किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि, किसान विरोधी निरहुआ की वजह से आजमगढ़ हार रही भाजपा मुख्यमंत्री मोहन यादव के सहारे नैया पार लगाने की फिराक में है.
किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोकने के लिए लगाए गए कंटीले तार
किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोकने के लिए लगाए गए कंटीले तार
Published on: 

आज़मगढ़/लखनऊ: सोशलिस्ट किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव राजीव यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज़मगढ़ दौरे पर कहा कि, मध्य प्रदेश से दिल्ली जा रहे किसानों की गिरफ्तारी हो रही है और दिल्ली के बॉर्डर पर किसानों पर लाठी-गोली बरसाई जा रही है और मोहन यादव को जाति कार्ड खेलने की सूझ रही है. आंदोलनों के गढ़ आजमगढ़ में इतना कीचड़ नहीं की यहां कमल खिले. अडानी-अंबानी जिनकी पार्टी चला रहे उनका किसानों से क्या वास्ता. चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को सिर्फ भारत रत्न देने से नहीं किसानों की मांगों को मानने से देश मजबूत होगा. दिल्ली कूच कर रहे किसान ड्रोन, लाठी, बुलडोजर से डरने वाले नहीं.

किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि, मोहन यादव को मालूम होना चाहिए कि जिस मंदुरी हवाई पट्टी पर वो उतरें, उससे चंद दूरी पर किसान एयरपोर्ट के नाम पर अपनी जमीन बचाने के लिए सालभर से अधिक समय से आंदोलनरत हैं. उसमें उनकी ही जाति के लोगों के ज्यादा घर बुलडोजर के निशाने पर हैं. भाजपा नेताओं-मंत्रियों के पास इतना वक्त नहीं मिला की उन आंदोलनरत महिलाओं से मिलें. मोहन यादव अगर किसान के बेटे हैं तो उन्हें जरूर जाना चाहिए और कहना चाहिए की गरीब जनता को उजाड़ने की इस परियोजना को उनकी सरकार वापस लेती है. मोहन यादव को जान लेना चाहिए की यादव जाति के होने के नाते भाजपा जीत का जो सपना देखकर उनको बुलाई है वो सिर्फ ख्याली पुलाव है.

मोहन यादव कहते हैं कि, पिछले दिनों घोसी में भाजपा के प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के नेता डेरा डाले हुए थे, लेकिन चुनाव नहीं जीत पाए. भाजपा जो मीटिंग बनारस और गोरखपुर में करती थी अब आज़मगढ़ में कर रही है. उसको साफ दिख रहा है कि उसके सांसद दिनेश लाल निरहुआ के उल जुलूल बयानों से बुरी तरह से वह हार रही है. अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर जमीन छीने जाने के खिलाफ आंदोलनरत महिलाओं को सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करके बैठी हैं ऐसा निरहुआ कहते हुए धमकाते हैं कि आज़मगढ़ वाले मनबढ़ हैं, घुटना पंचर कर दो, ऊपर पहुंचा दो और जेल में ठूंस दो. बुलडोजर और एनकाउंटर के नाम पर जो दलितों और ओबीसी पर उत्पीड़न हुआ उसको भाजपा मोहन यादव के जरिए जाति का कार्ड खेल करके नहीं झुठला सकती. मोहन यादव बताएं की जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय जैसे सवालों पर जीवनभर क्या किए.

किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोकने के लिए लगाए गए कंटीले तार
चंडीगढ़: देर रात चली किसानों और मंत्रियों की बैठक, नहीं बनी सहमति, आज दिल्ली की ओर कूच करेंगे किसान
किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोकने के लिए लगाए गए कंटीले तार
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में धार्मिक गतिविधियों का विरोध कर रहे मुस्लिम संगठनों ने राज्य की धर्मनिरपेक्षिता पर क्या कहा?
किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोकने के लिए लगाए गए कंटीले तार
मध्य प्रदेश: नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े में CBI ने पूरी की जांच, 139 कॉलेजों पर लटकी तलवार!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें