सोनभद्र में दलित वृद्ध को गोली मारने का मामला: गाली-गलौज बना खूनी झड़प की वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार

रॉबर्ट्सगंज में दलित वृद्ध को तीन युवकों ने घर में घुसकर मारी गोली, शराब के नशे में गाली-गलौज बना हमले की वजह.
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) — जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब नगर पालिका के बढ़ौली वार्ड में एक 65 वर्षीय दलित वृद्ध देवकी भारती को गोली मार दी गई। पहले इस घटना को जमीन विवाद से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच और आरोपियों के बयान के बाद जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया।

गोली चलने से इलाके में मचा हड़कंप

घटना शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी और जब तक कुछ समझ पाते, वृद्ध देवकी भारती लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े मिले। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

आरोपियों ने कबूला जुर्म, वजह और भी चौंकाने वाली

पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों — पंकज पांडेय, अनिल चौबे और अजय सिंह — को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों युवकों ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति अक्सर शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज करता था। आरोपियों के मुताबिक, घटना की रात भी जब वे नशे में थे और वृद्ध ने गालियां दीं, तो उन्होंने आपा खो दिया और गोली चला दी।

पहले जमीन विवाद माना गया, फिर निकली नशे और झगड़े की सच्चाई

शुरुआती जानकारी में इस घटना को जमीन विवाद से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद की जड़ दरअसल शराब और आपसी झगड़े थे। एएसपी अनिल कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देवकी भारती अपने घर पर सोए हुए थे, तभी तीनों आरोपी वहां पहुंचे और गोली मार दी।

स्थानीय लोगों में दहशत, पुलिस कर रही असलहे की जांच

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश दोनों है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना में किस हथियार का उपयोग किया गया और वह हथियार कहां से आया। पुलिस ने असलहे की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

सोशल एंगल भी अहम

यह मामला केवल एक व्यक्तिगत झगड़े तक सीमित नहीं है। चूंकि पीड़ित व्यक्ति दलित समुदाय से हैं, ऐसे में इस घटना ने सामाजिक रूप से संवेदनशील पहलू भी जोड़ दिए हैं। हालांकि, पुलिस अभी इसे आपसी विवाद की ही संज्ञा दे रही है।

सांकेतिक तस्वीर
OBC आरक्षण के लिए राजधानी में उग्र प्रदर्शन: तेज बारिश में भी डटे रहे कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच, पुलिस से हुई झड़प!
सांकेतिक तस्वीर
मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायकों का गिरगिट खिलौनों के साथ प्रदर्शन, ओबीसी आरक्षण पर सरकार को घेरा
सांकेतिक तस्वीर
बागपत में ऑनर किलिंग: दलित प्रेमी के साथ भागी 17 वर्षीय मुस्लिम लड़की की पिता और चाचा ने की गला दबाकर हत्या, 6 गिरफ्तार

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com