उत्तर प्रदेश: बांदा में दलित महिला की दुष्कर्म के बाद इलाज के दौरान मौत

बांदा जिले में 55 वर्षीय दलित महिला के साथ दुष्कर्म के बाद इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

बांदा, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के एक गांव में 17 अप्रैल को पड़ोसी द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म का शिकार हुई 55 वर्षीय दलित महिला की शनिवार देर रात इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुष्कर्म के दौरान पीड़िता को गंभीर चोटें आई थीं और तभी से वह अस्पताल में भर्ती थी।

घटना के अगले दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी 28 वर्षीय युवक खेतिहर मजदूर है और फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पीड़िता के चेहरे पर चोट के निशान थे। शव का पोस्टमॉर्टम कर लिया गया है और जल्द ही अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हम अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।"

महिला अपने बेटे और बहू के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अतिरिक्त साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

सांकेतिक चित्र
बुद्ध और डॉ. अंबेडकर की मूर्तियों की तोड़फोड़ को लेकर यूपी कांग्रेस ने की कड़ी निंदा—प्रयागराज में आरोपी हिरासत में
सांकेतिक चित्र
अलीगढ़ में युवकों को भीड़ ने निर्वस्त्र कर पीटा: समुदाय ने कहा 'जय भीम' बोलने पर हुई पिटाई, पुलिस बोली—छेड़छाड़ का मामला, कोई जातिगत एंगल नहीं!
सांकेतिक चित्र
MP में पीजी स्टूडेंट्स के लिए अब संविधान की पढ़ाई अनिवार्य, सभी संकायों पर लागू

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com