चित्रकूट घूमने गई दलित किशोरी के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट घूमने गई दलित किशोरी के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के सतना में चित्रकूट क्षेत्र में मां के साथ अपना इलाज कराने गई दलित किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। देर रात लड़की मंदाकिनी के दर्शन करने और घाट पर घूमने निकली तो कथित रूप से पांच युवकों ने अपरहण कर गैंगरेप कर डाला। हालांकि उसकी मां उसको परिचित के घर छोड़कर चली गई थी। देर रात युवक और किशोरी घाट पर घूमने निकले थे। इस दौरान पांच युवकों ने उसे पकड़ लिया। उसे अलग-अलग नावों में ले गए और एक टूटी नांव में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के बॉयफ्रेंड समेत पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में रेप, अपरहण और पोक्सो सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जनिये क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश के बरौंधा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला हैदराबाद में काम करती थी। काम के दौरान उसकी मुलाकात यूपी में बांदा के रहने वाले मनोज यादव से हो गई थी। इस दौरान दोनों में अच्छा परिचय हो गया था। युवक किशोरी के घर आने-जाने लगा। इस दौरान महिला की बेटी और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। जानकारी के मुताबिक लड़की की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। पेट में दर्द की समस्या दूर नहीं हो रही थी। इस दौरान युवक मध्य प्रदेश के सतना के चित्रकूट क्षेत्र में रह रहा था। महिला ने युवक से पूरा मामला बताया। जिसके बाद युवक ने महिला को मध्य प्रदेश आकर बेटी का इलाज करने की बात कही। 

जिसके बाद 16 वर्षीय लड़की अपनी मां के साथ इलाज कराने के लिए 5 मई 2023 को चित्रकूट आ गई थी। मनोज के कहने पर महिला अपनी बेटी को छोंडकर वापस चली गई। देर रात मनोज लड़की को घुमाने के लिए भरतघाट लेकर गया था। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रात एक बजे चेंजिंग रूम में कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में कुछ कर रहे थे। इस दौरान पांच युवकों ने अकेला देखा तो वहां तत्काल पहुंच गए। इसके बाद दोनों को अर्दब में लेकर दो अलग-अलग नावों में दोनों को पूछताछ के बहाने बैठाकर ले गए। करीब आधा किमी दूर ले जाकर नाव को किनारे लगाया। इसके बाद पांचों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से रेप किया। फिर दोनों को नाव से वापस भरतघाट की तरफ छोड़ दिया। किशोरी ने सुबह फोन से मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां के आने पर किशोरी ने चित्रकूट थाने जाकर घटना की जानकारी दी।

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

एसडीओपी आशीन जैन ने बताया, "किशोरी के साथ मनोज यादव ने भी दरिंदगी की है। किशोरी की तहरीर पर मनोज यादव के अलावा अन्य पांच युवकों विनोद निषाद निवासी केवटरा थाना चित्रकूट, रामगोपाल निषाद निवासी कटरा गूदर कोतवाली कर्वी यूपी, मोहित उर्फ गोलू निषाद निवासी नयागांव थाना चित्रकूट, पंकज उर्फ रंपत जोशी निवासी लुकतरा कोतवाली नगर बांदा हाल मुकाम चैगलिया सीतापुर, संतोष उर्फ बच्चू कुशवाहा निवासी केवटरा थाना चित्रकूट के खिलाफ एससीएसटी, पोस्को एक्ट व गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है," थाना प्रभारी चित्रकूट हीरालाल मिश्र ने बताया कि घटना के छह घंटे के भीतर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

चित्रकूट घूमने गई दलित किशोरी के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: जमीनी विवाद के चलते राजगढ़ में दलित युवती से गैंगरेप, मुरैना में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com