तमिलनाडू: दलित नेता बसपा प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की चेन्नई में हत्या

हमले के समय आर्मस्ट्रांग के साथ मौजूद दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए। सेम्बियम पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
तमिलनाडू: दलित नेता बसपा प्रदेश अध्यक्ष  आर्मस्ट्रांग की चेन्नई में हत्या
Published on

चेन्नई- चेन्नई के पेरम्बूर इलाके में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट के.आर्मस्ट्रांग की छह अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी।

गिरोह ने पेरम्बूर के सदायप्पन स्ट्रीट में उनके घर के पास उनकी हत्या कर फरार हो गए। खबरों के मुताबिक आर्मस्ट्रांग पर उस समय हमला हुआ जब वह अपने घर में प्रवेश कर रहे थे। यह घटना शाम करीब साढ़े सात बजे हुई।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर कथित हमले के बाद उन्हें इलाज के लिए थाउजेंड लैम्प्स अपोलो में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, फिलहाल पुलिस हत्या की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह जानकारी मिली है कि हत्यारे टू-व्हीलर पर आये थे।

हमले के समय आर्मस्ट्रांग के साथ मौजूद दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए। सेम्बियम पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी हमलावरों की पहचान करने और इस जघन्य अपराध के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

आर्मस्ट्रांग पहले ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के पार्षद रह चुके हैं। हालांकि बीएसपी का चुनावी प्रभाव बहुत ज़्यादा नहीं है, लेकिन आर्मस्ट्रांग राज्य में दलित अंबेडकरवादी आवाज़ के तौर पर जाने जाते थे।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com