दिल्ली कैंट रेप कांडः पुजारी बच्ची से करवाता था मालिश, कहता था भंगी-भंगी

दिल्ली कैंट रेप कांडः पुजारी बच्ची से करवाता था मालिश, कहता था भंगी-भंगी
Published on: 
दिल्ली कैंट में श्मशान घाट में हुई रेप की घटना में नया खुलासा हुआ है. पीड़िता की मां ने बताया कि किस तरह से श्मशान घाट की पुजारी बच्ची के साथ व्यवहार करता था. 17 अगस्त को पीड़ित परिवार के कोर्ट में बयान होने थे. पीड़ित परिवार को पटियाला कोर्ट बुलवाया गया. जब हम पहुंचे तो पटियाला कोर्ट के 23 नंबर कमरे के बाहर पीड़ित मां-बाप जमीन पर बैठे थे. साथ में एक पुलिसवाला भी था जो उनकी सुरक्षा के लिए दिया गया था.
जब हम वहां पहुंचे तो पीड़िता की मां ने कहां की उनको बाथरूम जाना है. बाथरूम जाने के दौरान मैंने कई बार उनसे पूछा की उनपर किसी तरह का कोई दवाब तो नहीं है? किसी तरह की कोई धमकी तो नहीं मिल रही? उन्होंने इस सब बातों के लिए  मना कर दिया था लेकिन वो एक बात को बार बार कहे जा रही थी कि उनको उनकी बेटी के लिए न्याय चाहिए फिर चाहे उसके लिए वह जिंदगीभर लड़ती रहे. बस मेरी बेटी का न्याय मुझे चाहिए.
कोर्ट रुम के बाहर मैंने मां-बाप से बात की कि क्या रहा कमरे में क्या पूछा, क्या बताया, किन-किन के नाम लिए पुजारी के बारे में क्या बताया. इस बारें में पीड़िता की मां ने जो खुलासे किए वो काफी चौकाने वाले थे. उन्होंने पुजारी को लेकर बताया कि वो किस तरह से बच्ची के साथ व्यवहार करता था. मां ने बताया कि पुजारी बच्ची से मालिश करवाता था साथ ही वह बच्ची को अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाता था. वहीं पुजारी बच्ची को गलत तरीके से टच भी करता था. वहीं वह उनको और उनकी बच्ची को भंगी-भंगी कहके बुलाता था. जिसको लेकर कई बार उनकी बेटी ने बताया भी था लेकिन उन्होंने कई बार अनदेखा कर दिया साथ ही अपनी बेटी को समझाया की नहीं वो गलत नहीं है तुमने गलत देखा होगा. लेकिन जब इस बात को खुद देखा तो पता चला कि पुजारी सच में बेटी के साथ गलत काम करता था.
इस बात का खुलासा अमर उजाला की रिपोर्ट में भी हुआ कि किस तरह से श्मशान घाट का पुजारी बच्ची से मालिश करवाता था बच्ची को मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाता था. वहीं जिस दिन बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया उसने पुलिस के डर के चलते जिस चिता में बच्ची को जलाया था उसी आग में अपना मोबाइल फेंक दिया ताकि पुलिस को वो मोबाइल ना मिल सके, लेकिन फॉरेंसिक कि रिपोर्ट में मोबाइल के चले हुए कुछ पार्ट मिले हैं. वहीं पुलिस की कस्टडी में पुजारी व अन्य लोगों ने अपने अपराध को कबुल किया है.

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें