बसपा सुप्रीमो ने भाजपा सरकार को जनविरोधी व तानाशाही प्रवृति का बताया

बसपा सुप्रीमो ने भाजपा सरकार को जनविरोधी व तानाशाही प्रवृति का बताया
Published on: 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर प्रदेश की बीजेपी सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए. मायावती ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक ट्वीट किए जिसमें उन्होंने बीजेपी सरकार को घेरा.

उन्होंने लिखा, बीएसपी के पदचिन्हों पर चलकर भाजपा द्वारा यूपी में गरीबों के लिए आवास आवंटन आदि का कार्य चुनावी स्वार्थ की पूर्ति के लिए जल्दबाजी में आधा-अधूरा नहीं होना चाहिए, बल्कि योजनाओं के पूरा होने पर ही इनका सही उद्घाटन व आवंटन हो तो बेहतर ताकि उसका सही लाभ लोगों को मिल सके.

इसके बाद उन्होंने लिखा, वैसे चुनाव के नजदीक आने पर यहाँ ज्यादातर योजनाओं के शिलान्यास व आधी-अधूरी स्कीमों का उद्घाटन आदि करने की जो गलत प्रवृति रही है उससे इनके पूरा न होने पर जनहित व जनकल्याण दोनों बूरी तरह से प्रभावित होता है जबकि विकास की प्रक्रिया अनवरत जारी रहनी चाहिए.

साथ ही, जनहित व जनकल्याण की विभिन्न सरकारी योजनाओं आदि व अन्य आर्थिक लाभ घर की महिलाओं के नाम ही सीधे उनके बैंक खाते में आवंटित करने की परम्परा बीएसपी के शासनकाल में ही बड़े पैमाने पर शुरू की गई थी, जिसे राजनीतिक स्वार्थ के तहत् चाह कर भी भुलाना मुश्किल.

गौरतलब हो कि इससे पहले भी बसपा सुप्रीमो ने हरियाणा सीएम को लेकर भी ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने सीएम के किसानों पर दिए गए बयान को जनविरोधी व तानाशाही प्रवृति का बताया था. वहीं किसानों पर केंद्रीय मंत्री के पुत्र द्वारा कथित तौर पर कई किसानों की गाड़ी से रौंद कर की गई हत्या पर दुख जताया साथ ही कहा कि यह भाजपा सरकार का असली चेहरा भी है.

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com