पूर्व बीजेपी सांसद सावित्री फुले संग पुलिस की बदसलूकी पर प्रियंका गांधी ने दिया सपोर्ट

पूर्व बीजेपी सांसद सावित्री फुले संग पुलिस की बदसलूकी पर प्रियंका गांधी ने दिया सपोर्ट
Published on

लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद पूरा विपक्ष योगी सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा है. ऐसे में खुद योगी सरकार के मंत्री भी अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. ट्विटर पर भी इस हिंसा को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही.

ऐसे में पूर्व बीजेपी सांसद सावित्रीबाई फुले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस उनके साथ बदसलूकी करती हुई दिखाई दी. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से महिला पुलिसकर्मी फुले को घसीटते हुए गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रही हैं और जब सावित्रीबाई इसका विरोध करती हैं तो महिला पुलिस उनके बाल पकड़कर जबरन गाड़ी में बैठाने लगी.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को कई बड़े नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. वहीं कांग्रेस महासचिव ने भी वीडियो शेयर किया और समर्थन करते हुए उन्होंने लिखा सावित्री तुम्हारे साथ इस तरह का व्यवहार देख कर दुख हुआ, लड़ती रहो, डटी रहो.

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com