
नई दिल्लीः देश में लगातार कोरोना की दूसरी लहर के चलते मामले बढ़ रहे हैं जो लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अप्रैल 2021 से 14 अप्रैल 2021 तक देशभर में टीका उत्सव मनाने का आह्ववान किया है.
पीएम मोदी की अपील का उनके ही मंत्री मजाक बना रहे हैं. इस मामले में सबसे पहला नंबर आता है अमित शाह का जिन्होंने बंगाल के सांतिपुर में रोड शो किया. इस रोड़ शो के दौरान ना तो अमित शाह ने मास्क पहना था और ना ही उनके साथ चल रही भीड़ ने.
मध्यप्रदेश में वहां के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र बिना मास्क के मीडिया से बात करते दिखे वहीं उनके साथ जितने भी लोग खड़े थे वो भी बिना मास्क के थे.
वहीं शिवराज सरकार में मंत्री उषा ठाकुर ने कोरोना के खात्मे के लिए एयरपोर्ट पर ही देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा के सामने पूजा करने बैठ गई.
जिसमें वो बिना मास्क के बैठी थी. जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.
‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.
यहां सपोर्ट करें