अब तक की खबरें: पानीपत में तीन महिलाओं से गैंगरेप, एक की पिटाई से मौत!

गैंगरेप पीड़ित महिलायें
गैंगरेप पीड़ित महिलायें

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घण्टे में कई बड़े मामले सामने आए हैं। पानीपत में तीन महिलाओं से गैंगरेप की घटना सामने आई है। इसमें एक महिला की मौत भी हो गई। नई दिल्ली में एक सिपाही ने शादीशुदा होने के बावजूद एक युवती को हवस का शिकार बनाया। वहीं नार्थ ईस्ट दिल्ली में एक पति ने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। जबकि कर्नाटक के बैंगलुरु में 14 छात्राओं ने रेजर (ब्लेड) से हाथ की नस काट ली।

जानिए क्या है सभी मामले?

हरियाणा के पानीपत में एक मछली फार्म हाउस पर काम करने वाली महिलाओं से बुधवार की रात चार बदमाशों ने गैंगरेप किया। मारपीट की वजह से एक महिला की मौत हो गई। हथियारों के बल पर मारपीट करके बदमाश वहां रह रहे मजदूरों से 13 हजार रुपए कैश और चांदी की पाजेब लूट कर ले गए। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया जांच में पता चला कि आरोपी पीड़ितों को पहले से जानते थे। बदमाश वारदात को अंजाम देते वक्त मजदूरों से डेरा खाली करने के लिए कह रहे थे।

हेड कांस्टेबल पर रेप का आरोप, केस दर्ज

नई दिल्ली में बीट पर हेड कांस्टेबल ने शादीशुदा होने के बावजूद एक लड़की से निकाह का वादा किया, पीड़िता का दावा है कि शादी का झांसा देकर 2021 में लक्ष्मी नगर इलाके में जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए। आरोपी हेड कांस्टेबल नफीस अहमद नॉर्थ ईस्ट जिला पीसीआर में तैनात है जो अब निकाह से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने लक्ष्मी नगर इलाके में शादी का झांसा देकर रेप की शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

पत्नी को चाकू से गोदा

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में शक की वजह से एक शख्स ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। महिला को जख्मी हालत में पड़ोसियों ने हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां जीडीपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को कातिलाना हमले का केस दर्ज कर, आरोपी पति शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हो गया है। नीतू फैमिली के साथ न्यू उस्मानपुर दूसरा पुश्ता पर रहती है। वह ब्लैकबोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री में जॉब करती है।

कर्नाटक में 14 छात्राओं ने रेजर ब्लेड से काटी कलाई

कर्नाटक के बैंगलुरू के दांदेली में एक निजी स्कूल की 14 छात्राओं ने अपने बाएं हाथ की कलाई को रेजर ब्लेड से काट लिया। छात्राओं ने ऐसा क्यों किया, इस बारे में कोई खास कारण सामने नहीं आया है।

आपको बता दें कि सभी लड़कियां कक्षा 9 और 10 की स्टूडेंट्स हैं, जो कन्नड़ मीडियम से पढ़ाई कर रही हैं।

लड़कियां जब घर पहुंची तो परिजनों को घाव दिखे, जिसके बाद स्कूल से संपर्क किया. स्कूल ने मामले में शिक्षा विभाग और पुलिस को अवगत करवाया। कई लड़कियों की कलाई पर तो 14 से 15 कट के निशान मिले हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सभी का इलाज सरकारी अस्पताल से करवाया गया है।

एसपी कारवार ने कहा कि पुलिस मामले में स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के साथ काम कर रही है। फिलहाल आगे के लिए मनोचिकित्सकों से मदद मांगी गई है। सभी लोग सुरक्षित हैं। वहीं, सिरसी के स्वास्थ्य उपनिदेशक ने भी कहा है कि कुछ लड़कियां घरेलू कारणों से परेशान हो सकती है. दांदेली के बीईओ ने बताया कि सभी छात्रों का बयान दर्ज किया जाएगा।

बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भी मामले पर नजर रख रहा है। मनोचिकित्सा विभाग के प्रमुख का कहना है कि कम उम्र में लड़कियां अधिक भावुक और संवेदनशील होती हैं. जैसे ही वे अपने सहपाठियों और दोस्तों का व्यवहार देखते हैं, वे उसकी नकल कर सकते हैं।

गैंगरेप पीड़ित महिलायें
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: दवाई, पेट्रोल, खाद्य सामग्री की कमी से जूझ रहा ट्राइबल बाहुल्य चुराचांदपुर, सप्लाई चेन ब्रेक
गैंगरेप पीड़ित महिलायें
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: रिलीफ कैम्प में गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं ये कुकी महिलाएं, तीन लाख आबादी के बीच एक सरकारी अस्पताल
गैंगरेप पीड़ित महिलायें
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: “किताबें और यूनिफॉर्म जल गए, हम फिर से अपने घर और स्कूल लौटना चाहते हैं”

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com