
आकाश के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ता अंबेडकर मैदान से राजभवन की ओर रवाना हुए। पथरिया से विधायक रामबाई भी साथ रहीं। प्रदेश भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे। बसपा कार्यकर्ता राजभवन घेरने के लिए रवाना हुए। पुलिस ने टीटी नगर टीनशेड के पास बैरिकेड लगाकर सभी को रोक लिया। बसपा कार्यकर्ताओं ने यहां नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अपने प्रदर्शन को खत्म किया।
रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए रामजी गौतम, राज्यसभा सांसद ने कहा, कांग्रेस, और बीजेपी दोनों ही पार्टियां दलित आदिवासियों का शोषण कर रहीं हैं। इनको सिर्फ आदिवासी और दलित का वोट चाहिए। जिस तरह से सीधी में पेशाब कांड हुआ यह देश को बता रहा है कि सत्ता अहंकार इनके सर चढ़ गया है। बहुजन समाज के लोग और प्रदेश की जनता मध्य प्रदेश में बसपा की सरकार बनाएगी। ओबीसी की 52 प्रतिशत आबादी होने के बाद भी उन्हें 27 प्रतिशत आरक्षण नसीब नहीं हो रहा। जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार आईं है तभी से यहां जंगल राज है। दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। व्यापमं के बाद पटवारी घोटाला सरकार कर रही है। इस परीक्षा को तुरंत रद्द कर देना चहिए।
भोपाल। मध्य प्रदेश में दलित-आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता हल्ला बोल रैली का आयोजन कर रहे है। नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के नेतृत्व में अब से कुछ समय बाद कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करने निकलेंगे। रैली में प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए है।
द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें व्हाट्सअप पर प्राप्त करने के लिए आप हमारे व्हाट्सअप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.