अब तक की खबरें: रेप के आरोप में 10 साल जेल रहा, बाहर आते ही दलित बच्ची से किया दुष्कर्म

अब तक की खबरें: रेप के आरोप में 10 साल जेल  रहा, बाहर आते ही दलित बच्ची से किया दुष्कर्म
Published on: 

मध्य प्रदेश के सतना में बलात्कार के आरोप में सात साल की सजा काटकर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने 5 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया।  

पीड़ित बच्ची बुधवार शाम करीब पांच बजे लापता हो गई थी । उसकी दादी बच्ची को खोजने निकली। आरोपी राकेश वर्मा उर्फ राकू ने बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच दिया था। दादी ने आरोपी को बच्ची को ले जाते देखा और रोकने की कोशिश की, लेकिन वह ऑटो में बैठकर कृष्णा नगर की ओर चला गया।

सूचना मिलने पर शहर कोतवाल शंखधर द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की तलाश के बाद बच्ची मिली। 

पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच में बच्ची के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

सतना के पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी ने साढ़े चार साल की एक बच्ची के साथ 2012 में बलात्कार किया था। उस समय यह घटना कोलगांव पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी।  मामले में उसे 10 साल की सजा हुई थी। लेकिन जेल में अच्छे व्यवहार की वजह से उसकी तीन साल की सजा माफ कर दी गई थी। वह 18 महीने पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। जेल से रिहा होने के बाद उसने उसी तरह का अपराध फिर किया है।

पंचायत के फरमान पर अश्लील वीडियो बनाने वाले को पीड़िता ने चप्पल से पीटा

उत्तरप्रदेश के हापुर में पंचायत के फरमान पर एक  युवक को लड़की ने चप्पलों से पीटा क्योंकि युवक ने लड़की की अश्लील वीडियो बनाई थी। मामला थाना बहादुरगढ़ के एक गांव का है। यहां की रहने वाली लडकी ने बताया कि उसके गांव में रहने वाले युवक सचिन से उसकी बात हुआ करती थी। इसी दौरान लड़की की राजा मंडी से उसने लड़की की अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद यह वीडियो दिखा कर सचिन लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था। लड़की ने जब शादी करने से मना कर दिया तो सचिन उसके वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था अंत में उसने वीडियो वायरल कर दी। इसके बाद 13 अगस्त को लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस में की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

गांव वालों ने भी पंचायत में इस मामले को उठाया।पंचायत के फरमान पर लड़की ने युवक पर चप्पलों से पिटाई की। उसके कपड़े भी फाड़े। सरेआम ऐसी घटना हुई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वही इस मामले पर सीईओ आशुतोष शिवम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान पर, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

युवक को नग्न कर पीटा, 5 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती में कुछ लोगों ने एक युवक को नग्न करके पीटा। जानकारी के अनुसार पीड़ित को  अननोन नंबर से फोन करके बुलाया। जैसे ही युवक वहां पहुंचा तो उन लोगों ने उसे धक्का देखकर बाइक से गिरा दिया। इसके बाद उसे घेरकर उसकी पिटाई करी। बेल्ट और डंडों से जमकर उसकी पिटाई की। करीब आधे घंटे तक उसको पीटते रहे। इसके बाद युवक को अधमरी अवस्था में छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर परिजन उसको अस्पताल लेकर गए। घटना 15 अगस्त की है। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना सोनवा थाना क्षेत्र दूबकला की है। पीड़ित रफीक अहमद ने बताया कि "हम लोगों को अपने घर पर मिट्टी गिरवानी थी इसलिए कई जगह पर बात चल रही थी। रात को फोन आया कि पैसे दे जाओ अगर आपको मिट्टी गिरवानी है। पैसे देने के लिए मैं वहां पहुंच गया। वह लोग घात लगाकर बैठे थे, उन्होंने मुझे बहुत मारा। आधे घंटे होने के बाद मुझे अधमरी अवस्था में छोड़कर भाग गए"। सीईओ सतीश कुमार शर्मा ने बताया पिटाई का वीडियो सामने आया है। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार करके कोर्ट के सामने पेश किया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें