Punjab: संगरूर में एक शख्स को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

एक व्यक्ति को 6 लोगों ने लोहे के पाइपों से पीटा, दोनों हाथ व पैर तोड़े
Punjab: संगरूर में एक शख्स को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

पंजाब के संगरूर जिले में 6 लोगों ने लोहे के पाइप नुमा हथियारों से एक शख्स को बेरहमी से पीटा। सोशल मीडिया पर वायरल इस पिटाई को देखकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। इस पिटाई में व्यक्ति की दोनों टांगें और हाथ टूट गए। घायल हुए व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक महिला समेत 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम क्षेत्र में जगतपुरा बस्ती में सोनू कुमार रहता है। जानकारी के मुताबिक किसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गत दिनों सोनू को सड़क पर घेर लिया और उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी दोनों टांगें और दोनों बाजू टूट गए। उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

दो लोग लोहे की पाइपों से वार कर रहे थे

घटना से जुड़े एक मिनट 26 सेकेंड के वीडियो में एक शख्स जमीन पर गिरे सोनू को दबोचे हुए है। दो अन्य लोग लोहे के पाइप से उसके हाथों और पैरों पर वार कर रहे हैं। सोनू कुमार उनसे छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों को जरा भी तरस नहीं आया। वीडियो के अंत में एक शख्स सोनू के चेहरे पर थप्पड़ भी मारता है।

गम्भीर स्थिति में अस्पताल में कराया गया भर्ती

गंभीर चोटों की वजह से सोनू कुमार को बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हमलावरों में एक महिला का नाम भी है।

इस मामले में पुलिस ने मनी सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ बारी, लवी सिंह, गोपाल सिंह, अमरीक सिंह और मलकीत कौर के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल समेत कई संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

इस मामले में सुनाम थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया -"यह पूरी घटना कुछ दिन पहले की है और इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल समेत कई संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अन्य की तलाश जारी है।"

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com