मध्य प्रदेश: भीम आर्मी जिलाध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- हमारे कार्यकर्ता पर पहले भी हुए थे जानलेवा हमले, संदिग्ध मामले की हो उच्चस्तरीय जांच
मध्य प्रदेश: भीम आर्मी जिलाध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में गुरुवार देर रात भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद मृतक के परिवारजनों और भीम आर्मी ने उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

दरअसल, गत गुरुवार देर रात प्रदेश के जिला विदिशा के भीम आर्मी जिला अध्यक्ष चरण सिंह बाइक से शमशाबाद से अपनी ससुराल ग्राम दगरवाड़ा जा रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसके बाद चरण सिंह गंभीर घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष की मौत की खबर सुनते ही कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और उन्होंने चरण सिंह की मौत पर हत्या किए जाने की आशंका जताई। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विदिशा जिला अस्पताल में धरना दिया। उनकी मांग थी कि घटना की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।

द मूकनायक से जिला अस्पताल पहुचें भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया ने बताया कि उनको आशंका है कि चरण सिंह की साजिश के तहत हत्या की गई है। हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप दिया जा रहा है। हमने जिला चिकित्सालय में धरना दिया है प्रशासन ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

इधर, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अस्तेय ने द मूकनायक को बताया कि चरण सिंह भीम आर्मी का सक्रिय सदस्य था। हमें दुःख है कि वह हमें छोड़ कर चला गया है। सुनील ने कहा कि निश्चित ही इस घटना में साजिश दिखाई पड़ती है। हमें आंशका है कि चरण सिंह की हत्या की गई है। हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पुलिस महानिदेशक से उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं।

पहले भी हुए थे हमले

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के मुताबिक पूर्व में दो बार जिलाध्यक्ष चरण सिंह पर हमले हुए थे। पुलिस को शिकायत भी की गई थी। चरण सिंह मिशन का काम तेजी से बढ़ा रहे थे। वह मनुवादी विचारों के खिलाफ थे, और सोशल मीडिया पर इसके बारे में लिखते भी थे। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी हत्या कर की गई है। वहीं शमसाबाद पुलिस के मुताबिक मामला प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का है। फिलहाल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश: भीम आर्मी जिलाध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका
दलित हिस्ट्री मंथः भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का अहम योगदान

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com