अब तक की खबरेंः बिस्तर गंदा हुआ तो पति ने पत्नी की हत्या कर दी!

अब तक की खबरेंः बिस्तर गंदा हुआ तो पति ने पत्नी की हत्या कर दी!
Published on: 

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों से बीते चौबीस घंटों में महिला उत्पीड़न व हत्या की खबरें सामने आई है। राजस्थान के गंगानगर जिले में एक महिला से पहले अवैघ संबंध बनाए। जब पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद बढ़ा तो आरोपी ने अपने ही साले के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। दोनों आरोपी पकड़े गए। उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में एक टीचर के द्वारा नीट की तैयारी कर रही छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसी तरह सहारनपुर में बीमार पत्नी ने बिस्तर पर शौच कर दिया तो पति ने पीट पीट कर बीमार पत्नी की हत्या कर दी।

महिला की हत्या के आरोपी जीजा-साला गिरफ्तार

राजस्थान के गंगानगर से खबर है। 12 सितम्बर को सूरतगढ़ कस्बे में गैस गोदाम के पीछे एक महिला का अधजला शव मिला था। तत्समय सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। वृताधिकारी किशन सिंह के निर्देशन में सूरतगढ़ थाना पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी जीजा-साले हैं। वृताधिकारी किशन सिंह ने बताया कि सूरतजगढ़ निवासी दर्शनसिंह और इसके साले को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान दोनांे ने महिला की हत्या करना कबूल कर लिया। दोनों आरोपी जीजा-साले हैं। पुलिस के अनुसार मृतक महिला व आरोपी दर्शन सिंह के बीच लगभग 8 साल से अवैध संबंध थे। कुछ दिनों से पैसों के लेन-देन को लेकर दर्शन सिंह व महिला के बीच विवाद चल रहा था। इस पर आरोपी ने अपने साले राजकुमार खत्री निवासी गंगानगर के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी।

नीट छात्रा पर डर्टी टीचर का दबाव

उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में एक नामचीन कोचिंग में पढ़ाने वाले टीचर पर छात्रा को बैड टच करने व एक्सट्रा क्लास के बहाने अकेले में मिलने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हजरतगंज थाने के एसएचओ प्रमोद पांडे के अनुसार छात्रा ने तहरीर देकर बताया कि आरोपी टीचर शुरू से ही उस पर बुरी नजर रखता था। धीरे-धीरे उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। छात्रा ने इसका विरोध भी किया, लेकिन आरोपी टीचर दबाव डालते हुए छात्रा के साथ शरीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। जब छात्रा ने आरोपी टीचर की बात नहीं मानी तो वह क्लास में ही बेइज्जत करने लगा। इसके बाद छात्रा ने परिजनों को बताया वहीं पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

बीमार पत्नी को मौत के घाट उतारा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले संदीप कुमार ने डंडे से पीट पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी का कसूर बस इतना था कि वह बीमारी की हालत में रात में उठ नहीं पाई और उसने बिस्तर गंदा कर दिया। अब पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि नवीनगर निवासी 28 साल की अलका का विवाह करीब 10 साल पहले न्यू शानदार नगर के रहने वाले संदीप कुमार के साथ हुआ था। दोनो के अभी तक कोई संतान नहीं थी। परिवार से अलग होने के बाद दंपति शारदा नगर के मकान में अकेले रहते थे। एसपी ने बताया कि संतान नहीं होने की बात को लेकर दोनो में अक्सर तनाव रहता था। इसी बात को लेकर संदीप पत्नी अलका से झगड़ा करता रहता था। आए दिन मारपीट करता था। जिससे तनाव में रहकर अलका बीमार हो गई। अलका को कई दिनों से बुखार आ रहा था। बिस्तर से उठ भी नहीं पा रही थी। गुरुवार देर रात बीमारी के कारण महिला बिस्तर से उठ नहीं पाई। पति ने भी उसका साथ नहीं दिया ऐसे में उसने बिस्तर पर ही शौच कर दिया। इस पर आरोपी पति ने महिला को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

फैशन डिजाइनर महिला का दोस्त ने किया रेप

दिल्ली की एक फैशन डिजाइनर ने अपने व्यवसायी मित्र पर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। इस महिला का आरोप है कि जब वह मुंबई स्थित उसके घर रहने गई उसी दौरान उसके साथ रेप किया गया। महिला को अपने दोस्त पर भरोसा करके उसके घर रहना महंगा पड़ गया। जब वह मुंबई में अपने दोस्त के घर रहने का फैसला कर रही थी। महिला ने बताया कि व्यवसायी दोस्त के घर रुकने के दौरान उसका रेप किया गया और उसे प्रताडि़त किया गया। आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता यानी की आईपीसी की धारा 376, 354 354 बी, 323 व 509 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें