ED की कार्रवाई से चर्चा में आईं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना के बारे में वह बातें जिसे आप जानना चाहेंगे!

संकट की इस घड़ी में कल्पना मजबूती से हेमन्त सोरेन के साथ खड़ी हैं और हर मोर्चे पर साथ लड़ाई लड़ रही हैं।
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मुर्मू।
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मुर्मू। हेमंत सोरेन फेसबुक वॉल।

नई दिल्ली। जब से झारखंड में राजनीतिक उथल-पुथल का दौर शुरू हुआ है, एक नाम बहुत चर्चा में है- कल्पना सोरेन का। कल्पना झारखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी हैं। वह रांची के पास एक स्कूल चलाती हैं और साथ ही एक निजी कंपनी की निदेशक भी हैं। वर्ष 1976 में रांची में जन्मी कल्पना मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली हैं।

संकट की इस घड़ी में कल्पना मजबूती से हेमन्त सोरेन के साथ खड़ी हैं और हर मोर्चे पर साथ लड़ाई लड़ रही हैं। कल्पना ने कल 07 फरवरी को अपनी शादी की 18वीं सालगिरह के मौके पर ट्विटर (एक्स) पर एक भावुक नोट लिखा और विश्वास जताया कि हेमन्त जल्द ही घर लौटेंगे। वह लिखती हैं, “झारखण्ड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमन्त जी ने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा।”

आगे वह लिखती हैं, “आज हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमन्त जी परिवार के बीच नहीं हैं। बच्चों के साथ नहीं हैं। विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे। मैं एक वीर झारखण्डी योद्धा की जीवन साथी हूँ। आज के दिन मैं भावुक नहीं होउँगी। हेमन्त जी की तरह ही विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगी।”

बता दें कि हेमन्त सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स कल्पना खुद मैनेज कर रही है और  ED के इस कार्रवाई के खिलाफ हर पल मजबूती से लड़ रही हैं। फरवरी 2006 में हेमन्त सोरेन से शादी के बाद से वे रांची में रहती हैं। हेमन्त और कल्पना सोरेन के दो बेटे निखिल और अंश हैं।

कौन हैं कल्पना सोरेन मुर्मू?

हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुर्मू किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं हैं। कल्पना, भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी अप्पा मुर्मू की पहली संतान हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई बारीपदा के केन्द्रीय विद्यालय से हुई है। इसके बाद कल्पना ने भुवनेश्वर के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। बिजनेस मैनेजमेंट में रुचि के कारण उन्होंने एमबीए की भी पढ़ाई की। वह सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। झारखंड में उनकी पहचान एक बिजनेस वूमेन और समाजसेविका के तौर पर भी है। कल्पना की रुचि जैविक खेती में भी है और वह इसके लिए काम भी करती हैं। इसके साथ ही वह महिला एवं बाल सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में भी नियमित रूप से शामिल होती हैं।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कल्पना मुर्मू का घर यानी मायका ओड़िशा के मयूरभंज जिले के उसी रायरंगपुर इलाके में है, जहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाता है। वे बलहदा प्रखंड के तेंतला गांव की रहने वाली हैं। यह गांव रायरंगपुर अनुमंडल का हिस्सा है। कल्पना बहुभाषी हैं। संथाली, ओड़िया, हिंदी और अंग्रेजी जैसी भाषाओं पर उनकी अच्छी पकड़ है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के हस्तशिल्प और इससे जुड़े कारीगरों के विकास, आदिवासी कला-पेंटिंग्स और पर्यटन में उनकी खासी दिलचस्पी है। वह अपने स्कूल में ब्लड डोनेशन के कार्यक्रम भी चलाती रही हैं। उनके एक कैंप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।

हेमन्त सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के चलते उनके पद से इस्तीफा देने पर कल्पना सोरेन के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन हेमंत सोरेन के पद छोडने के बाद उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उपाध्यक्ष और झारखंड के लोकप्रिय आदिवासी नेता चम्पई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

बता दें कि कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, हेमंत सोरेन और झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन के बहुमत साबित करने के बाद राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की थी।

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मुर्मू।
झारखंड: किसान पुत्र चंपई सोरेन कैसे हुए कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर, अब होंगे CM
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मुर्मू।
यूपी: "सीवर नहीं तो वोट नहीं", दूल्हा और दुल्हन ने कीचड़ में तख्ती लेकर किया प्रदर्शन
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मुर्मू।
एमपी: भोपाल के झुग्गी वासियों को नहीं मिला 'पीएम आवास योजना' का लाभ, समस्याओं के बीच बंजर हुई जिंदगी! ग्राउंड रिपोर्ट

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com