CJP ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन | Live Updates

अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस का नोटिस
CJP ‘Wave the Tricolour’ Demonstration | Live Updates

घर से बाहर निकलते ही दिल्ली पुलिस ने किया दीपके को डीटेन 

दिल्ली में सीजेपी के तिरंगा अभियान को लेकर पुलिस की सख्ती दिखाई दी. सीजेपी ने युवाओं से अपील की थी कि पांच-पांच से कम के ग्रुप में कनाट प्लेस पहुंचकर तिरंगे के साथ सेल्फी लें, इसी क्रम में दीपके भी अपने निवास से बाहर निकले जहाँ मीडिया ने उन्हें घेर लिया, दीपके प्रेस को जवाब दे ही रहे थे कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की बात कही जिसपर दीपके ने साफ़ किया कि वे अकेले हैं और कोई कानून नहीं तोड़ा है. इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और कार में बिठाकर ले गये.

'कॉकरोच पार्टी' के नेता कानून से ऊपर नहीं: MLA राम कदम

CJP के 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन पर, महाराष्ट्र के BJP नेता और विधायक राम कदम ने कहा " जब सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए आपके प्रदर्शन के लिए एक दूसरी जगह दी गई थी, तो आपने जंतर-मंतर पर ही विरोध करने का फैसला क्यों किया? क्या इस 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेता कानून और संविधान से ऊपर हैं?.. क्या आप यह कहना चाहते हैं कि जब संविधान के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी, तब भी आप तमाशा खड़ा करेंगे?.. उन्हें उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया था, फिर भी आप उस गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं! इस 'कॉकरोच पार्टी' के नेताओं को यह याद रखना चाहिए कि इस देश में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। कानून सभी के लिए एक समान है..."

'हर घर तिरंगे' की बात करने वाले हमें क्यों रोक रहे हैं: अनीश गवांडे

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को नोटिस मिलने पर, NCP (SP) के प्रवक्ता अनीश गवांडे कहते हैं, “मुझे अभी पता चला है कि पुलिस मेरे घर आई है। मैं लंच के लिए बाहर गया हुआ था। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल। हम सभी को तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेना चाहिए...” अपने घर के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती और मार्च में शामिल होने से रोके जाने की संभावना पर, गवांडे ने कहा, “अगर पुलिस हमें जाने नहीं देती है, तो यह सरकार की कायरता को दिखाएगा। जो लोग ‘हर घर तिरंगा’ की बात करते हैं, उन्हें तिरंगे से डरना नहीं चाहिए...”

आम आदमी पार्टी : नॉर्थ एवेन्यू से निकला 200 फीट लंबा तिरंगा मार्च 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली। AAP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 200 फीट लंबा तिरंगा लेकर सड़कों पर मार्च किया। यात्रा राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ एवेन्यू क्षेत्र में निकाली गई। पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा फहराया गया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार और पुलिस नागरिकों को यह नहीं बता सकती कि वे तिरंगा कहां फहराएं। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी तिरंगा लहराने पर रोक लगाने की कोशिश होती थी। उन्होंने शाम को CJP के कार्यक्रम में शामिल होने का भी संकेत दिया।

अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस 

तिरंगा अभियान को लेकर दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि कनॉट प्लेस में बड़े जमावड़े या तिरंगा यात्रा की अनुमति नहीं है। पुलिस का तर्क है कि यह निर्धारित प्रदर्शन स्थल नहीं है और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। मार्च से पहले ही दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके के निवास पर जाकर उन्हें नोटिस थमाया है। दीपके के समर्थकों का कहना है कि पुलिस उनपर हिंसा की बात करने का आरोप लगा रही है, जबकि वे ज़मीनी हकीकत को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं और उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

कनॉट प्लेस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम,धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम का आह्वान किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक इलाके में 25 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और 5 हजार सुरक्षा कर्मियों की टुकड़ी बुलाई गई है। पुलिस ने बड़े पैमाने पर जमावड़े की अनुमति नहीं दी है और क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर रखी है।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने यह कार्यक्रम पार्टी के सह-संयोजकों सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी और पांच दिन की न्यायिक हिरासत के विरोध में बुलाया था। दोनों नेताओं को जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने और प्रदर्शन से जुड़े मामलों में हिरासत में लिया गया था। दीपके ने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज लेकर सेंट्रल पार्क में जुटने की अपील की थी और कहा था कि तिरंगा लहराना अपराध नहीं है।

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम का आह्वान किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। पुलिस ने बड़े पैमाने पर जमावड़े की अनुमति नहीं दी है और क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर रखी है।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com