कैंसर मरीजों पर बढ़ा आर्थिक बोझ | कीमोथेरेपी दवाओं के बढ़े 50% दाम को कैसे झेलेंगे लोग?

मध्य प्रदेश समेत देशभर के कैंसर मरीजों के लिए बड़ी खबर है। कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख कीमोथेरेपी दवाएं सिस्प्लैटिन और कार्बोप्लाटिन महंगी हो गई हैं। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने इन दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इससे एक कीमोथेरेपी साइकिल का खर्च 2 से 3 हजार रुपये तक बढ़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार ओवरी, फेफड़े, स्तन, सिर और गर्दन समेत कई प्रकार के कैंसर के इलाज में इन दवाओं का उपयोग किया जाता है। दवाओं की कमी और बढ़ती कीमतों से मरीजों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई है। वीडियो में जानिए क्यों बढ़े दाम, क्या है दवाओं की कमी की वजह और मरीजों पर इसका कितना असर पड़ेगा

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com