Mumbai के Slum से JNU और अब America: फूल बेचने वाले की बेटी Sarita Mali ने रचा इतिहास

मुंबई की झुग्गी-झोपड़ी (Mumbai Slum) से निकलकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) और अब अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया (University of California) तक का सफर तय करने वाली सरिता माली (Sarita Mali) की कहानी आज देश के लाखों युवाओं, खासकर वंचित समाज की लड़कियों के लिए एक बड़ी मिसाल है। सरिता के पिता मुंबई की सड़कों और सिग्नल पर फूल बेचते थे। आर्थिक तंगी, सामाजिक भेदभाव और दोहरे संघर्षों के बावजूद उनके माता-पिता ने शिक्षा का महत्व समझा। रात के 12-1 बजे तक परिवार के साथ फूलों की माला गूंथने के बाद सरिता ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। JNU से हिंदी में PhD करने के बाद, अब वे अमेरिका में डबल पीएचडी (Double PhD) करने जा रही हैं, जहाँ वे भक्ति आंदोलन में वंचित तबके की महिलाओं के साहित्य और योगदान पर शोध करेंगी।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें