MP में SC-ST जाति प्रमाण पत्र पर बड़ा एक्शन! अब मूल निवासी प्रमाण देना अनिवार्य | TM Special

मध्य प्रदेश सरकार ने SC-ST जाति प्रमाण पत्रों को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अब दूसरे राज्यों से मध्य प्रदेश में आकर बसे लोगों के जाति प्रमाण पत्रों की विशेष जांच होगी। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सभी कलेक्टरों और अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बिना मूल निवासी प्रमाण और ऐतिहासिक दस्तावेजों के जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाएं। सरकार ने 1985, 2005 और 2014 के पुराने आदेशों को फिर से सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों से आए आवेदकों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। आखिर सरकार ने यह फैसला क्यों लिया? क्या बदलेंगे नियम? और किस पर पड़ेगा असर? देखिए The Mooknayak का यह वीडियो रिपोर्ट।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com