MP Wheat Scam: जबलपुर के वेयरहाउस से करोड़ों का गेहूं गायब, जांच में बड़ा खुलासा

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में करोड़ों रुपये के गेहूं घोटाले का खुलासा हुआ है। मझौली स्थित मां अन्नपूर्णा वेयरहाउस में प्रशासनिक जांच के दौरान 5167.70 क्विंटल गेहूं कम पाया गया, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपये आंकी गई है। जांच में रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर सामने आया। साथ ही किसानों से अवैध वसूली, फर्जी एंट्री और खरीदी प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी के आरोप भी लगे हैं। जिला प्रशासन की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com