MP Government Job New Rule 2026 | 2 से ज्यादा बच्चे वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी?

मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 2026 का मसौदा जारी किया है। मसौदे में दो से अधिक संतान वाले उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य बनाए रखने का प्रावधान शामिल है। हालांकि पिछले वर्ष इस प्रतिबंध को हटाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन नए मसौदे में इसे फिर से शामिल किया गया है। सरकार ने 15 जून तक आम लोगों और कर्मचारी संगठनों से सुझाव मांगे हैं। इसके बाद नियमों को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com