वीडियो
MP में पानी के लिए आदिवासियों की जद्दोजहद | बच्चियां कुएं में उतरकर भर रहीं गंदा पानी, देखिए रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी विकासखंड की ग्राम पंचायत पीपरकुंड में आज भी ग्रामीण स्वच्छ पेयजल के लिए संघर्ष कर रहे हैं। द मूकनायक की ग्राउंड रिपोर्ट में कुंडिया फलिया और कंजानिया फलिया की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं, जहां लोग कई किलोमीटर दूर से गंदा पानी लाने को मजबूर हैं।
छोटी-छोटी बच्चियां कुएं में उतरकर पानी भर रही हैं, महिलाएं और बुजुर्ग खच्चरों और सिर पर घड़े रखकर कठिन रास्तों से पानी ढो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद आज तक गांव में शुद्ध पेयजल और हैंडपंप की व्यवस्था नहीं हो सकी।
यह रिपोर्ट सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को दिखाती है।
द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.
