वीडियो
Bhopal Tribal Museum | 75वीं शलाका प्रदर्शनी | भील चित्रकार सुनीता परमार की अनोखी कला
भोपाल स्थित मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में 75वीं शलाका जनजातीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया है। इस बार प्रदर्शनी में भील जनजातीय युवा चित्रकार सुनीता परमार की चित्रकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।
सुनीता परमार मूल रूप से झाबुआ जिले के लम्बेला गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने प्रसिद्ध भीली चित्रकार जामु सिंगाड़ से चित्रकला की बारीकियां सीखीं और आज अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनकी पेंटिंग्स में जंगल, पहाड़, पशु-पक्षी और जनजातीय संस्कृति के जीवंत रंग देखने को मिलते हैं।
यह प्रदर्शनी 30 जुलाई 2026 तक मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की 'लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा' में आम लोगों के लिए खुली रहेगी।
द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.
