Ken-Betwa Project Protest: चिता आंदोलन के बाद फांसी सत्याग्रह, मुआवजे को लेकर बड़ा संघर्ष

केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ पन्ना और छतरपुर के प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। आंदोलन आठवें दिन में पहुंच गया है, जबकि आमरण अनशन पांचवें दिन जारी है। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने 'फांसी सत्याग्रह' शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि बिना पूरा मुआवजा दिए जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है, जो भू-अर्जन कानून 2013 के खिलाफ है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने प्रशासन पर कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। आठ दिन बाद प्रशासनिक अधिकारी आंदोलन स्थल पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से चर्चा की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com