Gwalior: 15 वर्षीय दलित नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर के गुप्तेश्वर पहाड़ी पर 15 वर्षीय दलित नाबालिग का जला हुआ शव मिला। पुलिस जांच में पता चला कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म हुआ, विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव पर पेट्रोल डालकर आग लगाई गई। भिंड के मौ क्षेत्र से 28 मई को लड़की लापता हुई थी। ग्वालियर सीएसपी मनीष यादव के अनुसार, मोबाइल लोकेशन और टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी रामू गुर्जर ने कबूल किया कि उसने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और ग्वालियर ले गया। पुलिस कॉल डिटेल, सोशल मीडिया चैट्स और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। पीड़िता के परिजन सदमे में हैं और स्थानीय लोग दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com