वीडियो
MP में भूकंप! नर्मदापुरम के ग्रामीणों ने महसूस किए तेज झटके
मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के ग्राम जिजवानी और छीतापुरा में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात 9 बजकर 39 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर गहराई में था। ग्रामीणों ने कुछ सेकंड तक कंपन महसूस होने की जानकारी दी। राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.
