BJP ने उतारा तीसरा राज्यसभा प्रत्याशी, जानिए क्या है पार्टी की रणनीति?

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा अपनी गौरवशाली परंपरा के अनुरूप तीसरे प्रत्याशी को मैदान में उतार रही है और भविष्य में तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महेश केवट लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं और ऐसे समाज से आते हैं जिसका विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व कम रहा है। भाजपा ने उन्हें सीधे उच्च सदन में प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक समावेशन की अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और तीसरे प्रत्याशी को भी सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। बहुमत और खरीद-फरोख्त के आरोपों पर भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। वीडियो में सुनिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री इंदर सिंह परमार, नरेंद्र शिवाजी पटेल, लखन पटेल और भाजपा प्रत्याशी महेश केवट के बयान।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com