Bhopal की स्लम से स्टेट टॉपर बनी चांदनी | 500 में 494 अंक पाने वाली मजदूर की बेटी ने बताया अपना लक्ष्य

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के भीमनगर की संकरी गलियों से निकली एक प्रेरणादायक कहानी- चांदनी विश्वकर्मा ने 12वीं कॉमर्स में 500 में से 494 अंक हासिल कर कॉमर्स संकाय में मध्यप्रदेश में टॉप किया है। सीमित संसाधन, आर्थिक तंगी और मुश्किल हालात के बावजूद चांदनी ने अपने हौसले और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। मजदूर पिता और मध्यान्ह भोजन कार्यकर्ता मां की बेटी चांदनी ने बिना सुविधाओं के पढ़ाई करते हुए यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। यह सिर्फ एक सफलता की कहानी नहीं, बल्कि हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को जिंदा रखता है।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com