वीडियो
5 साल से जॉइनिंग का इंतजार! भोपाल में चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन| Teacher Recruitment
भोपाल में वर्ग-2 और वर्ग-3 के चयनित अभ्यर्थियों ने एक बार फिर लोक शिक्षण संचालनालय के सामने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी हुए पांच साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक उन्हें जॉइनिंग नहीं मिली है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जल्द नियुक्ति देने की मांग की। महिला अभ्यर्थियों ने कहा कि नियुक्ति में देरी का असर उनके परिवार और बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है।
इस वीडियो में देखिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, उनकी मांगें और सरकार से की गई अपील।
द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.
