महिला जज से छेड़खानी करने वाला वकील गिरफ्तार, बार एसोसिएशन की सदस्यता की गई निरस्त

महिला जज से छेड़खानी करने वाला वकील गिरफ्तार
महिला जज से छेड़खानी करने वाला वकील गिरफ्तार
Published on: 

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक महिला जज के साथ छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने वकील को गत सोमवर दोपहर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

यूपी के हमीरपुर में 20 अगस्त को महिला सिविल जज की तहरीर पर पुलिस ने वकील मोहम्मद हारून के खिलाफ छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया था। महिला जज को आरोपित कई महीनों से परेशान कर रहा था। पुलिस ने मुकदमे के बाद आरोपित को फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वकील को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

महिला जज से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तारी के बाद जिला बार एसोसिएशन ने उसकी सदस्‍यता निरस्‍त कर दी है। एसोसिएशन के अध्‍यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि संगठन ने हारून की इस हरकत की निंदा करते हुए उसकी सदस्यता निरस्त कर दी है।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें