कुशीनगर: सूखी पड़ी नहर से सिंचाई का संकट, किसान परेशान

धान की रोपाई के लिए तैयार किए गए खेत, सिंचाई के लिए उपलब्ध नहर के पानी के अभाव में धान की रोपाई में हो रही देरी [फोटो- बृजेश कुमार, द मूकनायक]
धान की रोपाई के लिए तैयार किए गए खेत, सिंचाई के लिए उपलब्ध नहर के पानी के अभाव में धान की रोपाई में हो रही देरी [फोटो- बृजेश कुमार, द मूकनायक]
Published on: 

यूपी/कुशीनगर। जिले में 21 किमी लंबी और 1000 बीघे में फैले क्षेत्र के मधुरिया-जोकवा रजवाहा में सिंचाई के लिए किसानों को पानी नसीब नहीं हुई है। धान रोपाई के लिए बीज तैयार है और बिना सिंचाई खेती कैसे हो इसको लेकर किसान बेहद ही परेशान हैं। वहीं किसानों ने योगी सरकार को चेताया है कि, नहरों में पानी समय से नहीं आया तो हम सभी आंदोलन करेंगे। 

फाजिलनगर ब्लॉक के जोकवा बाजार की सबसे प्रमुख नहर मधुरिया रजवाहा में अब तक किसानों को पानी नसीब नहीं हुआ है। इससे गुरवालिया, कृपापट्टी, धुनवलिया, जोकवा बाजार, मधुरिया, दहारीपट्टी, सरैया महंथ पट्टी, कोटवा, रहसू बाजार, लक्ष्मीपुर, नदवा, सपहां आदि दर्जनों गांवों के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। 

क्या कहते हैं किसान!

पानी की समस्या से जूझ रहे फ़ाज़िलनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रहसु जनूबी पट्टी के पूर्व प्रधान अरविंद सिंह (40) का कहना है कि, "नहरों की सफाई न होने से किसानों को सिंचाई करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। राज्य सरकार को इस पर प्रमुखता से ध्यान देना चाहिए।"

स्थानीय निवासी बृजबिहारी ने कहा कि, "प्रत्येक वर्ष धान रोपाई के समय नहरों में पानी न आने से किसानों का धान रोपाई का कार्य प्रभावित होता है। इस समस्या का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए।"

वहीं किसान सभा के प्रदेश मंत्री शियाशरण पांडेय ने कहा कि, किसानों की समस्या का निस्तारण जल्द से जल्द हो अन्यथा हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे। 

क्षेत्र में सिंचाई के साधन

कुशीनगर के जोकवा-मधुरिया रजवाहा क्षेत्र में किसानों के द्वारा हमेशा से ही परम्परागत नहरों के पानी से खेतों की सिंचाई की जाती रही है। नहरों में जब सिल्ट सफाई का कार्य न होने से किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुँचता है तो किसान महंगे दाम पर पंपिंग सेट संचालकों से पानी खरीदकर खेतो की सिंचाई का कार्य करते हैं। 

सुखी पड़ी नहर [फोटो- बृजेश कुमार, द मूकनायक]
सुखी पड़ी नहर [फोटो- बृजेश कुमार, द मूकनायक]

सिंचाई विभाग फाजिलनगर के सहायक अभियंता बृजमोहन बरनवाल ने बताया कि, मधुरिया-जोकवा रजवाहा में कुछ किलोमीटर तक पानी आ गया है। दो से तीन दिन में पानी आ जाएगा।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें