विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर साइकिल रैली का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर साइकिल रैली का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर साइकिल रैली का आयोजन

दिल्ली— विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) पर रविवार को युथ पाठशाला फाउंडेशन तथा महिला सुरक्षा बाल विकास अधिग्रहण द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को दिल्ली के लक्ष्मी नगर से जानी मानी न्यूज़ एंकर प्रीती रघुनन्दन तथा महिला सुरक्षा बाल विकास के चेयरमैन अरुण त्रिपाठी एवं युथ पाठशाला फाउंडेशन के संस्थापक प्रियंका भारद्वाज के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली लक्ष्मी नगर से सेंट्रल पार्क तक आयोजित की गई। रैली का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है साथ ही पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश दिया गया है। साइकिल हमेशा ही हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा है। आजादी के समय में स्वतंत्रता सेनानियों ने इसका उपयोग कर भारत के आजादी में बहुमूल्य योगदान दिया। साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com