MP के विधायक पर आदिवासी महिलाओं को पीटने का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

मऊ पहाड़ी के लोग बिजली की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं। स्थायी बिजली कनेक्शन की मांग लेकर महिलाएं विधायक साहब सिंह गुर्जर के निवास पहुंची थीं। उनका आरोप था, कि विधायक ने उनकी समस्या नहीं सुनी, बल्कि उल्टा उनके साथ अभद्रता और मारपीट करते हुए दरवाजे से वापस लौटा दिया।
विधायक साहब सिंह गुर्जर
विधायक साहब सिंह गुर्जर
Published on: 

भोपाल। मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक पर आदिवासी महिलाओं से मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लग रहा है। ग्वालियर ग्रामीण से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर पर कुछ आदिवासी महिलाओं ने मारपीट का आरोप लगाया है। सोमवार को महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में शिकायत भी की है। महिलाओं ने कहा कि विधायक और उनके लोगों ने उन्हें बाल पकड़कर पीटा है। शिकायत के बाद विधायक व उनके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिलाएं महाराजपुरा के मउ पहाड़ी की रहने वाली हैं। सोमवार को वे बिजली से जुड़ी समस्या लेकर विधायक के पास पहुंची थीं। विधायक का कहना है कि, महिलाओं के आरोप गलत हैं। उल्टा उन्होंने उनके पीएसओ की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की, झूमा-झटकी भी की। इधर एडिशनल एसपी शियाज केएम का कहना है कि, महिलाओं की बात सुनी गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, मऊ पहाड़ी के लोग बिजली की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं। स्थायी बिजली कनेक्शन की मांग लेकर महिलाएं विधायक साहब सिंह गुर्जर के निवास पहुंची थीं। उनका आरोप था, कि विधायक ने उनकी समस्या नहीं सुनी, बल्कि उल्टा उनके साथ अभद्रता और मारपीट करते हुए दरवाजे से वापस लौटा दिया। महिलाओं ने विधायक पर गाली-गलौज और बाल पकड़कर घसीटने का भी आरोप लगाया है।

इधर, इस पूरे घटना क्रम पर विधायक ने बदनाम करने की साजिश रचने की बात कही है। कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए बताया, क्षेत्र की कुछ महिलाएं बिजली समस्या को लेकर मेरे घर आई थीं। मैंने उनकी समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर से भी बात की थी। उन्हें पत्र भी लिखा था। लेकिन, महिलाएं हंगामा कर रही थीं। लेकिन जब उन्हें स्टाफ ने मना किया, तो पीएस योगेंद्र सिंह के साथ झूमाझटकी करने लगी। उनकी सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश भी की, जिसकी शिकायत पीएसओ ने पुलिस में की है। मुझ पर लगाये गए आरोप राजनीतिक साजिश है, विरोधियों के द्वारा मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।"

विधायक साहब सिंह गुर्जर
MP के तीस हजार पेंशनधारियों के भुगतान क्यों हो गए असफल, जानिए क्या है वजह?
विधायक साहब सिंह गुर्जर
MP: बरोदिया नोनागिर दलित हत्याकांड मामले में 'सपा' ने लगाए ASP पर आरोप, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को आरोपी बनाए जाने की भी मांग
विधायक साहब सिंह गुर्जर
MP: धीरेंद्र शास्त्री ने दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने का दिया आदेश, धमकी भरे लहजे में बोले- "यह मेरी आज्ञा है, 10 दिन में नाम लिखवा लें, बाद में मत कहिएगा.."

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें