
मध्य प्रदेश में एक आदिवासी महिला की हत्या के बाद उनका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। अपराधियों ने महिला के सिर को उसके घर से एक किमी दूर ले जाकर पेड़ से लटका दिया। एक साथ तीन हत्या के बाद यहां लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं अब पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
दरअसल घटना मंडला जिले की है। मंगलवार को जिले के पातादेई गांव में अज्ञात लोगों ने अपनी घर की छत पर सो रहे पति-पत्नी की हत्या की और फिर उनकी नाबालिग पोती की हत्या कर दी।
मरने वालों में 62 वर्षीय बुजुर्ग, उनकी 57 वर्षीय पत्नी और उनकी 12 साल की पोती शामिल है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर इन शवों पर पड़ी। बदमाशों ने सोमवार-मंगलवार की देर रात मोहगांव थाना इलाके के पातादेई गांव में घर की छत पर सो रहे पति-पत्नी और उनकी पोती का गला रेत कर हत्या कर दी।
द मूकनायक से बात करते हुए मोहगांव पुलिस थाने के प्रभारी एसएल मरकाम ने बताया कि, "महिला का सिर काटने के बाद अपराधियों ने उसे घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित एक खेत में लगे पेड़ पर टांग दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।"
पुलिस के अनुसार, जांच में पाया गया कि हत्या जादू-टोने के चलते की गई है। जिसमें मृतिकों के परिवार के लोग शामिल हैं।
द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.
'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।
यहां सब्सक्राइब करें