राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर इंडिया ब्लॉक के नेता बोले, ‘ये डॉ. आंबेडकर से ध्यान भटकाने की कोशिश’

उन्‍होंने कहा क‍ि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी की है, देश की जनता इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकती है।
इंडिया ब्लॉक के नेता
इंडिया ब्लॉक के नेता
Published on

नई दिल्ली। 'इंडिया ब्लॉक' के विरोध मार्च में शामिल नेताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा संसद पर‍िसर में धक्का-मुक्की प्रकरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने का मकसद डाॅ आंबेडकर से ध्‍यान भटकाने की कोश‍िश है। उन्‍होंने कहा क‍ि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी की है, देश की जनता इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकती है।

विरोध मार्च में शामिल कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, “असल मुद्दा संसद में हुई धक्का मुक्की नहीं, बल्कि अमित शाह का बयान है। भाजपा ने इस मुद्दे से सभी का ध्यान भटकाने के लिए यह सब किया है। हमारी मांग स्पष्ट है कि आखिर अमित शाह कब देश से माफी मांगने जा रहे हैं, क्योंकि डॉ बाबा साहेब आंबेडकर पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।”

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने आईएएनएस से बातचीत में राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर के बारे में कहा, “यह बिल्कुल गलत हुआ है। यह फर्जी एफआईआर है। इसका कोई मतलब नहीं है।”

कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा, “हम लोग शांतिपूर्वक मार्च कर रहे हैं। मौजूदा समय में जो कुछ भी हो रहा है, वो लोकतंत्र के खिलाफ है। अमित शाह ने डॉ आंबेडकर के संबंध में जिस तरह का बयान राज्यसभा में दिया, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। अगर अमित शाह अपने बयान को लेकर माफी मांग लेंगे, तो क्या हो जाएगा। उन्हें बस छोटी सी बात कहनी है कि मेरी जुबान फिसल गई थी।”

झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता महुआ माजी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा,“ संसद के सीसीटीवी कैमरों को सार्वजनिक किया जाए, ताकि देश के सामने पूरी सच्चाई आ सके। सीसीटीवी फुटेज जनता के सामने आने पर ही पता चल पाएगा क‍ि क्‍या झूठ है और क्या सच। यह सब साजिश है, झूठ है। पूरे देश का ध्यान असल मुद्दे से भटकाने के लिए भाजपा द्वारा यह सब किया जा रहा है।”

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “राहुल गांधी पर एफआईआर इसलिए दर्ज की गई है, ताकि बाबा साहेब आंबेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।”

बता दें कि भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर धक्का मारने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने आरोप में कहा था कि राहुल गांधी के धक्का मारने की वजह से मुझे चोट लगी। लेकिन, राहुल गांधी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके विपरीत उन्होंने भाजपा नेताओं पर धक्का मारने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता लगातार यह कोशिश कर रहे थे कि हम लोग संसद में दाखिल ना हो पाएं। राहुल गांधी ने कहा था कि संसद में जाना मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है और मुझे संसद जाने से मुझे कोई भी नहीं रोक सकता।

डिस्क्लेमरः यह खबर आईएएनएस न्यूज फीड से प्रकाशित की गई है. The Mooknayak टीम की ओर से इसमें किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की गई है. संबंधित खबर की सत्यता/सटीकता की जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की होगी.

इंडिया ब्लॉक के नेता
UP: इस अनूठी पहल से महिलाएं संभाल रहीं प्लंबर, फिटर और पंप ऑपरेटर की कमान
इंडिया ब्लॉक के नेता
मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी पर दर्ज मामला वापस लेने की मांग की, किया प्रदर्शन
इंडिया ब्लॉक के नेता
NLSIU Bengaluru में ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स के समानता के अधिकार की संवैधानिक गारंटी पर कर्नाटक हाई कोर्ट की तल्ख़ टिप्पणी: जानिये कोर्ट ने क्या कहा!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com