कुशीनगर मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई पर मायावती ने उठाए सवाल, सरकार से ऐसी कार्रवाइयों पर रोक की मांग

कुशीनगर मस्जिद पर बुलडोजर चलने से मचा हंगामा, मायावती ने उठाए सवाल
मायावती, बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री, यूपी
मायावती, बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री, यूपी
Published on: 

लखनऊ। यूपी के कुशीनगर में मदनी मस्जिद पर बुलडोजर चलने के मामले में बसपा मुखिया मायावती ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिला प्रशासन की धार्मिक भेदभाव जैसी कार्रवाई पर अविलंब रोक लगाई जाए।

बसपा मुखिया मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि कुशीनगर जिला प्रशासन द्वारा हाटा नगर क्षेत्र में स्थित मदनी मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को तोड़े जाने की खबर चर्चा में है, इसके लेकर लोगों में रोष एवं आक्रोश स्वाभाविक। यूपी सरकार मामले को अविलंब संज्ञान लेकर धार्मिक भेदभाव जैसी जिला प्रशासन की कार्रवाइयों पर रोक लगाए।

ज्ञात हो कि नौ फरवरी को कुशीनगर की मदनी मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया था। इस दौरान इसके अत‍िक्रमण वाले हिस्से को गिरा दिया गया था। इस मामले पर खूब हंगामा हुआ था और विपक्ष सरकार को घेरा था। समाजवादी पार्टी ने मौके पर अपना एक प्रत‍िन‍िध‍िमंडल भेजा था।

सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में सपा का 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कुशीनगर की मदनी मस्जिद पहुंचा और और मस्जिद के पक्षकारों से मिलकर बातचीत की। प्रतिनिधियों ने बुलडोजर कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे असंवैधानिक बताया। इसकी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौंपी जाएगी।

उधर, सरकारी बयान में बताया गया है कि प्रशासन ने अवैध के न‍िर्माण के ख‍िलाफ कार्रवाई की है।

(With inputs from IANS)

मायावती, बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री, यूपी
धम्म की राह पर पहला बैंक — बाबा साहब के प्रपौत्र ने बताया जातिगत भेदभाव से मुक्त ये वित्तीय व्यवस्था कैसे लेगी वैश्विक रूप
मायावती, बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री, यूपी
राजस्थान: कोटा में फिर एक कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या
मायावती, बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री, यूपी
MP: गुना में युवक के साथ अमानवीय बर्ताव, कपड़े उतरवाए, जूतों से पीटा, उल्टा लटकाकर ठंडा पानी डाला

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें