फतेहपुर की घटना को लेकर सरकार सख्त कानूनी कार्रवाई करे: मायावती

फतेहपुर में चुनावी रंजिश में प्रधान के दो पुत्रों और एक पौत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन पर खेत में जाते समय घात लगाकर हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं।
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
Published on: 

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने फतेहपुर में हुई घटना को लेकर कहा कि सरकार दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करके वहां पीड़ित परिवार को समय पर न्याय दे।

बसपा मुखिया मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''यूपी में आए दिन हर छोटी-छोटी बात पर लोगों का शोषण व उत्पीड़न आदि हो रहा है, जिसके तहत अभी हाल ही में जिला फतेहपुर के एक ही किसान परिवार के 3 क्षत्रिय/ठाकुरों की व एक दलित व्यक्ति की भी हत्या कर दी गई है, जिससे लोगों में वहां काफी दहशत व्याप्त है।''

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पंचायत चुनावी रंजिश में बीकेयू नेता, बेटा और भाई की गोली मारकर हत्या

उन्होंने आगे कहा कि सरकार दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करके वहां पीड़ित परिवार को समय से न्याय दे तथा कानून-व्यवस्था को भी सुधारने पर विशेष ध्यान दे।

बता दें कि फतेहपुर में चुनावी रंजिश में प्रधान के दो पुत्रों और एक पौत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन पर खेत में जाते समय घात लगाकर हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं।

इस घटना को लेकर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि थाना हथगाम में पंजीकृत मुकदमे में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान बैरियर लगाकर लगातार चेकिंग की जा रही थी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, थाना खागा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक गाड़ी में कुछ अभियुक्त आ रहे थे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। इनके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एक गाड़ी भी जब्त की गई है।

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इसके साथ ही थाना हथगाम में जो हत्या का मुकदमा पंजीकृत हुआ है, उसमें चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी पक्षों की जांच करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

(With inputs from IANS)

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
महात्मा फुले जयंती 2025: बुद्ध और कबीर के अलावा ये हैं डॉ. अंबेडकर के तीसरे गुरु— जानिए इनसे बाबासाहब ने क्या सीखा
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
पश्चिम बंगाल: शिक्षक भर्ती रद्द मामले में टीएमसी का हल्ला बोल, कोलकाता में विरोध मार्च का आयोजन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
समष्टी पुरस्कार 2025 की घोषणा: समाज परिवर्तन के संवाहकों को मिलेगा सम्मान

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें