कमजाेर को सशक्‍त बनाना समाजवादी राजनीति का बुनियादी सिद्धांत है: अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा कि नेताजी की जयंती पर हम सबका उनको कोटि-कोटि नमन, नेताजी की जयंती, हम सबके लिए ‘समाजवादी मूल्यों’ के प्रति अपने संकल्पों को दोहराने का ‘शपथ-दिवस’ होता है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव
सपा मुखिया अखिलेश यादव
Published on: 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह की जयंती के मौके पर अखिलेश यादव ने उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी सकारात्मक राजनीति’ का बुनियादी सिद्धांत है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा कि नेताजी की जयंती पर हम सबका उनको कोटि-कोटि नमन, नेताजी की जयंती, हम सबके लिए ‘समाजवादी मूल्यों’ के प्रति अपने संकल्पों को दोहराने का ‘शपथ-दिवस’ होता है। उन्होंने आगे लिखा कि आज जन-जन में जो सामाजिक चेतना और जागरूकता आई है, उसकी जमीन नेताजी और उनके साथ के समर्पित लोगों ने ही तैयार की थी। आज हम सबकी ये ज़िम्मेदारी है कि उनके बोए सैद्धांतिक बीजों और उनके रोपे हुए वैचारिक पौधों को और भी अधिक सकारात्मक वातावरण दें, जिससे समानता-समता, सौहार्द और सबकी संवृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सके और विकास की दिशा सब भेदभाव मिटाते हुए, देश के अंतिम व्यक्ति से प्रथम व्यक्ति की ओर हो जाए।

उन्‍होंने कहा क‍ि नेता जी ने ही हम सबको ये समझाया और सिखाया कि सच्चे लोकतंत्र की सच्ची दिशा नीचे-से-ऊपर की ओर होती है। जब पंक्ति का अंतिम व्यक्ति सशक्त होगा, तभी समाज और देश सशक्त होगा। यही ‘समाजवादी सकारात्मक राजनीति’ का बुनियादी सिद्धांत है, हम सब आज फिर से नेताजी के संकल्पों-सिद्धांतों पर चलने व उनके लिए लड़ने का संकल्‍प लेते हैं। नेताजी को पुन: नमन और सार्थक स्मरण।

ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी (सपा) में नेताजी और आमजन में धरती पुत्र के नाम से प्रसिद्ध मुलायम सिंह यादव काफी लोकप्रिय नेता व देश के रक्षा मंत्री भी रहे। मुलायम सिंह यादव ने इटावा के सैफई को राजनीति में बड़ा कद बढ़ाया। उनके बेटे अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वह आजकल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मुलायम सिंह यादव के परिवार में राज्यसभा तथा लोकसभा सदस्य भी हैं।

डिस्क्लेमरः यह खबर आईएएनएस न्यूज फीड से प्रकाशित की गई है. The Mooknayak टीम की ओर से इसमें किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की गई है. संबंधित खबर की सत्यता/सटीकता की जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की होगी.

सपा मुखिया अखिलेश यादव
सीमा गौतम: महिलाओं पर होते अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई तो प्रशासन के निशाने पर आई दलित महिला, कानूनी अड़चनों में उलझी जिंदगी
सपा मुखिया अखिलेश यादव
Fact Check: हेमंत सोरेन के नाम से वायरल बयान “चुनाव जीतने के लिए मुझे गैर आदिवासियों की जरूरत नहीं” का सच
सपा मुखिया अखिलेश यादव
झारखंड विधानसभा चुनाव: एग्जिट पोल पर जीत के दावे करने लगीं पार्टियां, जानिए किसने क्या कहा?

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें