दिल्लीः आसपा-भीम आर्मी महारैली आज, कार्यकर्ताओं का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जुटान शुरू

राजस्थान से शामिल होंगे 10 हजार कार्यकर्ता. देश के अन्य हिस्सों से भी पहुंच रहे हैं कार्यकर्ता और समर्थक।
दिल्लीः आसपा-भीम आर्मी महारैली आज, कार्यकर्ताओं का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जुटान शुरू

नई दिल्ली। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हुए हमले की सीबीआई जांच और उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर आसपा-भीम आर्मी कार्यकर्ता आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में पूरे देश से कार्यकर्ता शामिल होंगे। अकेले राजस्थान से करीब 10 हजार कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं।

भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर पर हुए हमले की सीबीआई से जांच करवाने और आजाद की सुरक्षा की मांग को लेकर भीम आर्मी सहित देशभर का बुहजन समाज 21 जुलाई को दिल्ली में जंतर-मंतर पर महारैली करेगा।

महारैली में शामिल होने के लिए राजस्थान से हजारों की संख्या में भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और बहुजन संगठनों के कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। गुरुवार को सुबह से रात तक कार्यकर्ता ट्रेन, पब्लिक परिवहन व निजी बसों से दिल्ली जाते रहे।

पूर्व भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष निकले पैदल

भीम आर्मी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं आजाद समाज पार्टी प्रदेश महासचिव सुमित अंबेश 15 जुलाई को राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई से पैदल दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। अंबेश ने द मूकनायक को बताया कि गांव से निकालने के बाद भी आर्मी और आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसम्पर्क करते हुए दिल्ली की और बढ़ रहे हैं। गुरुवार को वह दिल्ली के नजदीक पहुंच गए। शुक्रवार सुबह जंतर-मंतर पर महारैली में शामिल होंगे।

कोटा से दिल्ली के लिए रवाना होते कार्यकर्ता.
कोटा से दिल्ली के लिए रवाना होते कार्यकर्ता. The Mooknayak

भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृषण मेहरा ने बताया कि हाड़ौती क्षेत्र से अलग-अलग यात्री ट्रेनों से दो हजार कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। सभी कार्यकर्ता नीले झण्डे के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। झालावाड़ कोषाध्यक्ष दुर्गालाल मेघवाल ने बताया कि झालावाड़ जिले से पांच सौ से अधिक कार्यकर्ता रवाना हुए हैं।

जोधपुर भीम आर्मी प्रदेश सह संयोजक आनन्दपाल आजाद ने बताया कि जोधपुर जिले से भी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ता पब्लिक परिवहन और निजी वाहनों के अलवा ट्रेन से भी निकले हैं। आजाद समाज पार्टी के कोटा अध्यक्ष अतहत मिर्जा कोटा ने बताया कि उनके साथ भी कार्यकर्ता दिल्ली जा रहे हैं। गुरुवार को दोपहर आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं का एक दल गुरुवार दोपहर ट्रेन से रवाना हुआ। इनके अलावा प्रदेश के सभी जिलों से भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी दिल्ली रवाना हो गए।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com