झारखंड: पुण्यतिथि पर याद किए गए जनजातीय नायक बिरसा मुंडा, राज्यपाल और सीएम ने समाधि पर चढ़ाए फूल

धरतीआबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया श्रद्धांजलि अर्पण, आदिवासी अस्मिता की रक्षा की फिर उठी आवाज
बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर हेमंत सोरेन समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि | Jharkhand News
बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर हेमंत सोरेन समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Published on

रांची। महान जनजातीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा धरतीआबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सोमवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कई प्रमुख लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष एवं योगदान को याद किया।

रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर फूल चढ़ाकर नमन करने के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि देश की आजादी में हमारे राज्य झारखंड के योद्धाओं का योगदान अतुलनीय है। आज हम भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहे हैं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ न सिर्फ लड़ाई लड़ी, बल्कि अपने प्राणों की आहुति दी। उन्हें हम भगवान बिरसा मुंडा कहते हैं। उनका बलिदान हमेशा हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी भगवान बिरसा मुंडा की समाधि पर पहुंचकर शीश नवाया और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में उन्होंने समाधि स्थल की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें! धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन। झारखंड के वीर शहीद अमर रहें! जय बिरसा! जय झारखंड!”

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झारखंड सरकार के कई मंत्री, विधायक, अधिकारी और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता चंपई सोरेन ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने इस झारखंड की धरती पर आदिवासी अस्मिता को बचाने की लड़ाई लड़ी थी। आज भी उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर आदिवासियों-मूलवासियों को अपनी पहचान और अस्मिता बचाने के लिए एक बार फिर से उलगुलान (क्रांति) की जरूरत है। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद 25 साल हो गए, लेकिन आज भी आदिवासियों की जमीन की खुलेआम लूट हो रही है। उनका अस्तित्व खतरे में है। उन्हें बचाने की लड़ाई के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा।

बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर हेमंत सोरेन समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि | Jharkhand News
"महारों का घमंड तोड़ो..!" बीड में दलित युवक पर जातिवादी हिंसा—लोहे की रॉड से पीटा,गहने लूटे
बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर हेमंत सोरेन समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि | Jharkhand News
कौशांबी मामला! अखिलेश यादव का सनसनीखेज आरोप— दो डिप्टी सीएम 'पाल' समाज को बना रहे मोहरा
बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर हेमंत सोरेन समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि | Jharkhand News
आंध्र प्रदेश: दलित नाबालिग के साथ 13 युवकों ने किया रेप, छह महीने की गर्भावस्था ने खोला जघन्य अपराध का राज!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com