
उत्तर प्रदेश। आगरा जिले में कुछ युवकों द्वारा घर में घुसकर मुस्लिम युवती (अल्पसंख्यक समुदाय की) से छोड़छाड़ करने का मामला सामने आया। जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर मे घुसकर तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़े वाहन को तोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि बदमाशों ने उसके कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
यूपी में आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में ज्योति कुंज क्षेत्र निवासी लकी ने पुलिस को बताया, "4 जुलाई की रात करीब 8 बजे मैं अपनी बहन के घर पर था। इस दौरान कालोनी के कुछ लोगों ने मेरी बहन को छेड़ दिया। हमने इसका विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौच की। हमारे परिवार ने इसका विरोध किया। इस दौरान उन्होंने फोन करके और साथियों को बुला लिया। तभी कॉलोनी में रहने वाले विशाल, संजय, निशा और पूजा उनके घर मे घुस आए और बहन के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए।"
लकी ने आगे बताया, "आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी और बाइक को पत्थर मारकर तोड़ दिया गया। इस दौरान पड़ोसियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी बदमाशों ने मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। पथराव में बहन का सर फट गया और वो बेहोश हो गई, साथ ही पत्थर लगने से घर मिलने आया दोस्त विष्णु यादव भी घायल हो गया।"
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते यह विवाद हुआ। पुलिस ने आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें-
द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.
‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.
यहां सपोर्ट करें