उत्तर प्रदेशः ट्रांसजेंडर ने रैंप पर वॉक कर जाहिर की खुशी, मुद्दों को किया साझा

समाज कल्याण विभाग ने पहला ट्रांसजेंडर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह किया आयोजित।
रैम्प वॉक करते ट्रांसजेंडर समुदाय के मॉडल।
रैम्प वॉक करते ट्रांसजेंडर समुदाय के मॉडल।The Mooknayak

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में पहली बार ट्रांसजेंडर के लिए राज्य सरकार की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर ने रैम्प वॉक किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। समाज ने सरकार के इस कदम को सराहा है। वहीं कहा है कि सरकार के इस कदम से ट्रांसजेंडर मुख्य धारा में जुड़ सकें हैं। किन्नर प्रियंका सिंह रघुवंशी ने कहा किन्नरों को समाज में समान अधिकार मिल रहा है, लेकिन इसमें कही न कही जागरूकता की कमी है। इस कारण उन्हें मुख्य धारा में लाने में समय लग रहा है।

शहर के गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन के प्रेक्षागृह में पहली बार ट्रांसजेंडर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज कल्याण राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) असीम अरुण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड सोनम चिश्ती, प्रमुख सचिव, समाज कल्याण डॉ. हरिओम, निदेशक समाज कल्याण कुमार प्रशांत, महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि, प्रियंका सिंह रघुवंशी आदिशिव ट्रांसजेंडर फाउंडेशन, देविका मंगलमुखी सुरैया सिदीकी, एकता जोशी, रामकली के साथ साथ ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ी प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।The Mooknayak

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी से जुड़े प्रमुख लोगों ने भी इसकी प्रशंसा की है। इस कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण पत्र और उसके लाभ पर चर्चा हुई। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित स्माइल योजना के तहत मिलने वाले लाभ, गरिमा गृह, आयुष्मान प्लस कार्ड, छात्रवृत्ति लाभ पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने चर्चा की।

आदिशिव फाउंडेशन की प्रियंका सिंह रघुवंशी ने मंच पर कहा कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश में समाज के हर तबके तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। इसका प्रभाव ट्रांसजेंडर कम्युनिटी में भी देखने को मिल रहा है।

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लोगों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और वो अब परंपरागत आय के साधन छोड़कर नए व्यवसाय से जुड़कर प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्य धारा में लाने के लिए अच्छा काम कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और वो अपने परंपरागत आय के साधन छोड़ कर नए व्यवसाय अपना रहे हैं और समाज और देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण, असीम अरुण ने कहा कि योगी सरकार समाज के हर व्यक्ति को समान रूप से विकास के अवसर प्रदान कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान साहित्य, कला एवं संगीत के माध्यम से ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्य धारा में लाने की आवश्यकता और प्रयासों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिका, रैंप वॉक, भावाभिव्यक्ति में प्रियंका सिंह रघुवंशी ने विस्तृत रूप से चर्चा की। प्रियंका सिंह रघुवंशी के शिष्यों के द्वारा मयूर नृत्य एवम् महारस की प्रस्तुति दी।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com