नई दिल्ली: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पहली बार पृथक ओपीडी

ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए यहां हार्मोन विश्लेषण, मुफ्त हॉर्मोनल इलाज, एंड्रोक्रिनोलॉजी, मनोचिकित्सा, प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा ओपीडी में उपलब्ध रहेगी।
नई दिल्ली: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पहली बार पृथक ओपीडी

नई दिल्ली: समाज में ट्रांसजेंडर व्यक्ति हमेशा अपने जीवन को लेकर संघर्ष ही करते रहते हैं। रोजमर्रा के जीवन में अपने हकों के लिए। लंबे अरसे से ट्रांस समुदाय के लोग सरकारी अस्पताल में विशेष ओपीडी सेवा की मांग कर रहे थे। समुदाय के लिए खुशी की बात यह है कि अब इनकी ये मांग पूरी हो गई है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल प्रशासन ने रविवार को  ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक विशेष बाह्य रोगी विभाग सेवा की शुरुआत की। इसके अलावा, आरएमएल अस्पताल में रविवार को एक रक्तदान शिविर भी लगाया गया। 

जानकारी के मुताबिक ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए यहां हार्मोन विश्लेषण, मुफ्त हॉर्मोनल इलाज, एंड्रोक्रिनोलॉजी, मनोचिकित्सा, प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा ओपीडी में उपलब्ध रहेगी। साथ ही त्वचा विज्ञान, मूत्रविज्ञान, बाल चिकित्सा व बल्ड टेस्ट सेवाएं ओपीडी में उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल परिसर के भीतर ट्रांसजेंडर मरीजों के लिए एक शौचालय भी बनाया गया है। यह टॉयलेट यह सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति राहत महसूस करें और अस्पताल आने के दौरान उन्हें किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

स्पेशल OPD की शुरुआत

मीडिया से बात करते हुए चिकित्सा अधीक्षक,  डॉ अजय शुक्ला ने कहा, 'ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को हमारे अस्पताल की सेवाओं तक पहुंचने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शर्मिंदगी का भय और भेदभाव की आशंका के कारण, अस्पताल में इनकी संख्या बिल्कुल शून्य थी। डॉ. शुक्ला ने कहा, "हमने पाया कि ट्रांसजेंडर समूह के लोग सार्वजनिक स्थानों पर चिकित्सा देखभाल लेने में असहज महसूस करते हैं और इसलिए निजी स्वास्थ्य सुविधाओं में इलाज की मांग करते हैं। सरकारी अस्पतालों को सभी के लिए सुलभ होना चाहिए और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए एक अलग ओपीडी खोलने के पीछे यही प्रेरणा थी।"

ट्रांसजेंडर समुदाय ने इस कदम की सराहना की

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बाद में अस्पताल में उद्घाटन की जा रही सुविधा के बारे में एक बयान जारी किया। बयान के अनुसार, "यह पहल ट्रांसजेंडर समुदाय को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों को समझने के साथ शुरू की गई है, जो मुख्य रूप से असुविधा और भेदभाव और सामाजिक उदासीनता के डर के कारण होती है।"

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बाद में समुदाय के लिए विशेष ओपीडी के उद्घाटन पर अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए एक्स ( ट्विटर) का सहारा लिया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, समान और समावेशी बनाना। ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भारत की पहली विशेष ओपीडी, अटल बिहारी वाजपेई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली में शुरू हुई।"

नई दिल्ली: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पहली बार पृथक ओपीडी
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: दवाई, पेट्रोल, खाद्य सामग्री की कमी से जूझ रहा ट्राइबल बाहुल्य चुराचांदपुर, सप्लाई चेन ब्रेक
नई दिल्ली: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पहली बार पृथक ओपीडी
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: रिलीफ कैम्प में गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं ये कुकी महिलाएं, तीन लाख आबादी के बीच एक सरकारी अस्पताल
नई दिल्ली: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पहली बार पृथक ओपीडी
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: “किताबें और यूनिफॉर्म जल गए, हम फिर से अपने घर और स्कूल लौटना चाहते हैं”

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com