उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, दो घायल

चरथावल थाना के प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पिंगलपुर गांव में भट्ठे से राख निकालते वक्त दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और इस हादसे में दो लोग घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, दो घायल
Published on

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठे पर बुधवार को बड़ा हादसा हुआ जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। मजदूर भट्ठे से ईंट और राख की निकासी कर रहे थे। इसी दौरान भट्टे की एक दीवार अचानक गिर गई। मजदूरों की मौत दीवार के मलबे में दबने से हुई है। हादसे में घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है।

चरथावल थाना के प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पिंगलपुर गांव में भट्ठे से राख निकालते वक्त दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मजदूर लोग मथुरा के रहने वाले हैं। आगे की कार्यवाही जारी है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। भट्ठा मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक मजदूर लंबे समय से भट्टे पर काम कर रहे थे। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने बताया कि भट्ठे से ईंट और राख निकालते वक्त यह हादसा हो गया, जिसमें चार लोग मलबे में दब गए। पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी लोगों को निकाला था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मुजफ्फरनगर में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

(With inputs from IANS)

उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, दो घायल
सपा की होर्डिंग में बाबा साहेब की तस्वीर काटे जाने पर भाजपा नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति, अखिलेश यादव से माफी की मांग
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, दो घायल
MP: श्योपुर में दलित युवक के अंतिम संस्कार करने से रोका, सड़क पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, दो घायल
आकाश आनंद के मामले में कुछ लोग आए दिन गलत प्रचार करते रहते हैं: मायावती

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com