मध्य प्रदेशः इंसानी बस्तियों के बीच बाघों का मूवमेंट, शहर के आस-पास रहते हैं 40 से ज्यादा टाइगर!

इंसानी बस्तियों के बीच बाघों का मूवमेंट
इंसानी बस्तियों के बीच बाघों का मूवमेंट

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जिसे झीलों के शहर के नाम से जाना जाता है, लेकिन अब इसकी पहचान टाइगर्स कैपिटल के रूप में भी होगी। भोपाल शहर के आस-पास 40 से ज्यादा टाइगर का मूवमेंट है। पूरे देशभर में शहरी इलाके के आस-पास इतने बाघ कहीं नहीं हैं। रिहायशी इलाकों में टाइगर मूवमेंट के बाद भी पिछले 15 साल में एक भी जनहानि नहीं हुई है। हालांकि प्रशासन फिर भी एहतियातन बाघों के मूवमेंट की चेतावनी जारी करता रहता है।

कहां-कहां है टाइगर मूवमेंट?

भोपाल शहर के कलियासोत, केरवा, समरधा, अमोनी और भानपुर के दायरे में 13 रिहायशी इलाकों के आस-पास टाइगर का मूवमेंट रहता है। खासकर बाघों के जन्म यहीं हुए हैं। बाघिन टी-123 का तो पूरा कुनबा ही यही हैं। पिछले कई बार भी भोज यूनिवर्सिटी में बाघ के मूवमेंट देखने को मिले हैं।

द मूकनायक से बातचीत करते हुए जिला वन अधिकारी आलोक पाठक ने बताया कि, वन विभाग लगातार बाघों के मूवमेंट पर नजर बनाए रखता हैं। ई-सर्विलांस के माध्यम से हर एक बाघ को चिंहित किया गया है। जिसके माध्यम से उनके लोकेशन की जानकारी रखी जाती है। 15 से ज्यादा टाइगर आस-पास के एरिया में मूवमेंट करते हैं, लेकिन अभी फिलहाल वह अपने ही वन क्षेत्र में है। सर्विलांस कैमरे से भी उन पर नजर रखी जा रही है।

शहर के बीचों-बीच है नेशनल पार्क

वन विभाग और वन विहार नेशनल पार्क के अधिकारियों के मुताबिक वन विहार में 13 बाघ हैं। इन्हें मिलाकर भोपाल के आस-पास 40 से ज्यादा बाघ हैं। दरअसल बाघों के मामले में भोपाल में बीचों-बीच वन विहार नेशनल पार्क है। दूसरी तरफ आस-पास जंगलों में बाघों का बसेरा व मूवमेंट है।

इंसानों के आस-पास रहते टाइगर

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल देश का पहला शहर माना जाता है, जहां 40 से ज्यादा टाइगर शहर के आस-पास चहल-कदमी करते हैं। भोपाल जिले का क्षेत्रफल 2772 वर्ग किलोमीटर है। भोपाल जिले का जनसंख्या घनत्व 855 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। भोपाल के आस-पास के क्षेत्र में विन्ध्य पर्वतमाला आती है। 2011 के जनगणना के मुताबिक, भोपाल जिले और शहर की आबादी 1,798,218 है। यह आंकड़ें चाैंकाने वाले है। जहाँ इतनी घनी आबादी के आस-पास टाइगर सहजता से बसे है।

मध्यप्रदेश है टाइगर स्टेट, कहां और कितने है टाइगर-

दरअसल, अधिकृत आकड़ों में 2019 में आई बाघों की रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल 2967 बाघ हैं। इनमें सबसे ज्यादा बाघ मध्यप्रदेश में है, जिनकी कुल संख्या 526 हैं। मध्यप्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व हैं। कान्हा नेशनल पार्क में 118, बांधवगढ़ में 115, पन्ना में 70, पेंच में 60, सतपुड़ा में 50 और संजय डुबरी में 25 से अधिक बाघ हैं। भोपाल के रातापानी में भी बाघों का बसेरा है। यहां भी बड़ी संख्या में टाइगर पाए जाते हैं। ऐसे में इस बार हुई गणना में भी मध्यप्रदेश पुनः टाइगर स्टेट बन सकता है।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com