यूपी: दलित छात्रा के साथ हॉस्टल में भेदभाव, परेशान होकर छत से कूदी!

झांसी में जातिभेद की शिकार हुई दलित छात्रा ने हॉस्टल की छत से लगाई छलांग। गंभीर हालत! आरोप- टीचर ने अपमानित कर प्रताड़ित किया, धमकाकर मजबूर किया.
यूपी: दलित छात्रा के साथ हॉस्टल में भेदभाव, परेशान होकर छत से कूदी!
Published on: 

लखनऊ। यूपी के झांसी जिला मुख्यालय भेल परिसर स्थित कौशल विकास योजना के तहत संचालित प्रशिक्षण केन्द्र की एक दलित छात्रा ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल में जातिभेद के कारण उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके चलते उसने हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की।

छात्रा (19) सकरार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती है। छात्रा ने बताया कि गांव में कौशल विकास योजना का कैंप लगा था। रोजगार के लिए उसने भी आवेदन किया था। चयन होने पर उसे प्रशिक्षण के लिए आरा मशीन के पास प्रशिक्षण केंद्र के हॉस्टल में रखा गया।

अन्य लड़कियों को उससे दूर रहने के लिए कहा जाता था। छात्रा का आरोप है कि हॉस्टल में रहते समय अनुसूचित जाति होने के कारण महिला टीचर उसे अपमानित करती थीं। साथ ही अन्य लड़कियों को उससे दूर रहने के लिए कहती थीं। हॉस्टल में तैनात एक युवक भी उनका साथ देता था और अभद्रता करता था। डर के मारे और पढ़ाई बर्बाद न हो, इसलिए छात्रा ने कुछ दिनों तक सब कुछ सहन किया।

दूसरी छात्रा वीडियो बना रही थी

पत्रिका में प्रकाशित खबर के अनुसार 11 मई की शाम को जब छात्रा हॉस्टल में थी, तब टीचर, कर्मचारी और एक अन्य छात्रा ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया। आत्महत्या करने के लिए उकसाने लगे। आत्महत्या नहीं करने पर मारकर गायब करने की धमकी देने लगे।

छात्रा का कहना है कि इतना प्रताड़ित होने के बाद वह टूट गई और उसने हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गिरते ही वह बेहोश हो गई। दूसरी छात्रा वीडियो बना रही थी। होश आने पर धमकी दी गई कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

परिवार वालों ने डीएम से की शिकायत

घर आने के बाद उसने हिम्मत करके पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के कारण छात्रा का इलाज चल रहा है। पीड़िता के परिजनों ने गुरुवार को डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जांच जारी

इस मामले में सीओ सदर स्नेहा तिवारी का कहना है कि छात्रा और उसके परिजनों ने न तो थाने में संपर्क किया और न ही शिकायत दी है। फिर भी वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यूपी: दलित छात्रा के साथ हॉस्टल में भेदभाव, परेशान होकर छत से कूदी!
यूपी: स्कूल में छात्रा की छत से गिरकर मौत के मामले में प्रबंधक और उसका बेटा गिरफ्तार, जनिये क्या है पूरा मामला?
यूपी: दलित छात्रा के साथ हॉस्टल में भेदभाव, परेशान होकर छत से कूदी!
यूपी: नौंवी मंजिल से गिरकर दलित छात्रा की मौत, माँ ने कहा 'रेप की कोशिश नाकाम हुई तो बेटी को मार डाला'

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें