MP: लघुशंका करने पर दलित दिव्यांग लड़के की पिटाई, साफ कराया नाली!

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर आरोपी रिटायर्ड अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. पीड़ित दलित दिव्यांग नाबालिग है, उसकी उम्र 17 साल की है.
दलित दिव्यांग बच्चे की पिटाई
दलित दिव्यांग बच्चे की पिटाईसांकेतिक तस्वीर
Published on: 

मध्य प्रदेश। हरदा जिले में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक रिटायर्ड अधिकारी ने दलित दिव्यांग की पिटाई लगा दी. इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़ित से उसकी शर्ट उतरवाकर नाली भी साफ करवाई. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर आरोपी रिटायर्ड अधिकारी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. पीड़ित दिव्यांग नाबालिग है उसकी उम्र 17 साल की है. घटना गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे की है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रिटायर्ड अधिकारी पीड़ित को पीटते हुए नाली की सफाई कराते दिख रहा है. पीड़ित का कहना है कि उसने कार के बराबर नाली में पेशाब की थी. वहीं, आरोपी ने कार पर पेशाब करने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई लगा दी. आरोपी आयकर विभाग से रिटायर्ड है.

पेशाब करने पर बुरी तरह पीटा

मामला हरदा नगर में स्थित विवेकानंद परिसर का है. यहां एक 17 साल का दलित युवक गुजर रहा था. वह दिव्यांग भी है. उसने वहां रुककर पेशाब किया. इस पर परिसर में रहने वाले आयकर विभाग से रिटायर्ड अधिकारी डीपी ओझा ने पकड़ लिया. कार पर पेशाब करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी. आरोपी ने पिटाई के साथ युवक की शर्ट उतरवाई और उससे नाली साफ कराई. आरोप है कि रिटायर्ड अधिकारी ने युवक को जातिसूचक गालियां दी.

पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड अधिकारी को किया गिरफ्तार

पिटाई से युवक घायल हो गया. वह वहां से चला गया. उसने हरदा कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना गुरुवार की है. रिटायर्ड अधिकारी ने नाबालिग पर उसकी कार पर पेशाब करने का आरोप लगाते हुए डांटा. उसने आरोप को झूठ बताते हुए इनकार किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़के को अपनी शर्ट से नाली साफ करने के लिए भी मजबूर किया.

दलित दिव्यांग बच्चे की पिटाई
बिहार में 80 दलितों के घर जलाकर राख करने वाले कौन? फायरिंग के साथ करते रहे तांडव!
दलित दिव्यांग बच्चे की पिटाई
MP: ओबीसी आरक्षण मामला सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर, होल्ड पड़े पदों की बहाली की मांग तेज
दलित दिव्यांग बच्चे की पिटाई
हरियाणा चुनाव: क्या भाजपा से नाराज है जाट समुदाय? जातीय समीकरण पर मंथन जारी

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें